8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल
सेवानिवृत्त डीजीपी डॉ. डीएस चौहान करेंगे शुभारंभ, बालिकाओं की कुश्ती रहेगी मुख्य आकर्षण
मुज़फ्फरनगर - जनपद में कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को एक भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव बढेड़ी में आयोजित होगी, जिसे लेकर क्षेत्र के पहलवानों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ओलंपियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट और कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चौहान करेंगे। इस दौरान ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटनसदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के लिए विभिन्न भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इस दंगल का मुख्य आकर्षण बालिकाओं की कुश्ती होगी, जिसमें 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग में अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-17 श्रेणियों में विभिन्न भार वर्गों में पहलवान अपनी कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे।
आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को न केवल मंच मिलेगा, बल्कि कुश्ती के खेल में भविष्य बनाने के लिए प्रेरणा भी प्राप्त होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां