Parineeti Chopra बनने वाली है माँ, खुद दी जानकारी, खुशी के मौके पर Priyanka Chopra ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। परिणीति जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी पोस्ट के जरिए की, जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। परिणीति जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी पोस्ट के जरिए की, जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया।
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक केक नजर आ रहा है, जिस पर छोटे बेबी फुट का डिजाइन और 1+1=3 लिखा हुआ है। यह कपल की फैमिली में आने वाली नई खुशियों का इशारा है। वहीं वीडियो में परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा गार्डन में साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट को परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारे गाने के साथ भी रीपोस्ट किया। फैंस और सेलेब्स ने उन्हें इस नए सफर के लिए ढेर सारी बधाइयाँ दीं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बहन परिणीति को कांग्रेचुलेट किया।
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 के सितंबर महीने में उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद अब यह कपल अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रख रहा है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !