पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जॉर्डन पहुंचे..गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंच गये। हवाई अड्डे पर उनका जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर आज सुबह नयी दिल्ली से रवाना हुए थे। उन्होंने रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि तीनों देशों के साथ भारत के पुराने सभ्यतागत और व्यापक समकालीन द्विपक्षीय संबंध हैं और उनकी यह ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का प्रतीक होगी।

और पढ़ें यूपीपीएससी के खिलाफ छात्रों का महाआंदोलन , प्रयागराज पुलिस अलर्ट पर, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग

प्रधानमंत्री, जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर यहां आये हैं। वह उनसे और श्री हसन के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे और उनकी क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ भी मुलाकात की उम्मीद है। श्री मोदी जॉर्डन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

और पढ़ें 'संसद से सड़क तक' लड़ी जाएगी 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की लड़ाई, सांसद हरेंद्र मलिक ने दिलाया भरोसा

 मोदी, कल इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा पर रवाना होंगे। वह इथियोपिया के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। इथियोपिया की राजधानी आदिस अबाबा अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी है। वर्ष 2023 में, भारत की जी 20 अध्यक्षता के दौरान, अफ्रीकी संघ को जी 20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। आदिस अबाबा में वह प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से बातचीत करेंगे और वहां के भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे। मोदी इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।

और पढ़ें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, किशोर की मौत, छह घायल

यात्रा के अंतिम चरण में मोदी ओमान जाएंगे। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगी। वह ओमान के सुल्तान के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। वह ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

पत्नी की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

   नैनीताल। देहरादून में पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
पत्नी की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूलीसीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

  नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। इसके चलते वायु आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (नकुड)।  दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शामली के गांव टोडा  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूलीसीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (नकुड)।  दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शामली के गांव टोडा  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

मेरठ। ऊर्जा भवन के सभाकक्ष में आयोजित संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत, जन-सुनवाई में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रबन्ध निदेशक,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित