राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर दिया बड़ा ऑफर, बोले- 'भारत के लिए बिना रुकावट जारी रहेगा शिपमेंट'

On

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत के लिए बड़ा ऐलान किया है। पुतिन ने कहा कि भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं।" यह घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने फर्टिलाइजर और फूड सेफ्टी से लेकर शिपिंग और मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स तक अलग-अलग क्षेत्रों में समझौते किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए कहा, "भारत और रूस 2030 तक व्यापार बढ़ाने के लिए एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं।" इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा कि रूस को उम्मीद है कि वह भारत को अपना तेल निर्यात फिर से बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण आई मौजूदा गिरावट को वह अस्थायी मानते हैं।

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल

यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस के समुद्री तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था। हालांकि, हाल ही में अमेरिका ने रूस के बड़े तेल प्रोड्यूसर रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगा दिया। इसकी वजह से भारत ने कच्चे तेल के आयात में कटौती की है। इसके बाद, यूरोप ने भी रूसी क्रूड ऑयल से बने पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खरीद पर बैन लगाने का ऐलान किया है। भारत-रूस के बीच 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 65.70 बिलियन डॉलर था, जिसमें 4.26 बिलियन डॉलर का भारतीय निर्यात और 61.44 बिलियन डॉलर का आयात शामिल था। दोनों देशों का मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाना है।

 महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल  ये भी पढ़ें   महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "हम एक-दूसरे के देशों में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं। आज, एक रूसी टीवी चैनल भारत में ब्रॉडकास्ट करना शुरू करेगा। इससे भारत को रूस के बारे में और जानने में मदद मिलेगी। हमने कुछ ग्लोबल मुद्दों पर भी बात की है। हम बहुध्रुवीय वर्ल्ड ऑर्डर पर जोर दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स के फाउंडिंग मेंबर के तौर पर, भारत और रूस ने बहुत काम किया है। अगले साल, भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा। हम भारत को हर तरह से सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।"

कैसे भारत ने ध्वस्त किए थे पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन, मध्य-पूर्व में तनाव के बीच पीएम मोदी का बयान चर्चा में ये भी पढ़ें  कैसे भारत ने ध्वस्त किए थे पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन, मध्य-पूर्व में तनाव के बीच पीएम मोदी का बयान चर्चा में

Views: 164

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय सेना के नए-नवेले अधिकारियों की पासिंग आउट परेड 7 मार्च को गया (बिहार) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

नई दिल्ली। भारत और रवांडा ने मंगलवार को संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ साइबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं