प्रधानमंत्री मोदी 29 अक्टूबर को इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

On

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे और शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मैं मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में बोलूंगा और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करूंगा। यह समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और उसमें भारत के सुधारों को उजागर करने का एक बेहतरीन मंच है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, बबलू सिंह वर्मा बने शहर कोतवाल, भोपा सहित 6 थानों में नए प्रभारी

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का प्रमुख कार्यक्रम, ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम, वैश्विक समुद्री कंपनियों के सीईओ, प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाएगा। यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर संवाद के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री की भागीदारी से समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप, एक महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का पता चलता है। चार रणनीतिक स्तंभों- बंदरगाह-आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, निर्बाध लॉजिस्टिक और समुद्री कौशल निर्माण- पर आधारित इस दीर्घकालिक विजन का उद्देश्य भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में स्थान दिलाना है।

और पढ़ें चिरंजीवी ने डीपफेक वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत की दर्ज, कहा- मान-प्रतिष्ठा को पहुंच रहा नुकसान

भारत इंडिया मैरीटाइम वीक 2025, इस विजन को क्रियान्वित करने के लिए भारत सरकार के प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जो नौवहन, बंदरगाहों, जहाज निर्माण, क्रूज पर्यटन और नीली अर्थव्यवस्था वित्त के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है। 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आईएमडब्ल्यू 2025 का विषय 'महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण' है। इसमें भारत के वैश्विक समुद्री केंद्र और नीली अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनने के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा। आईएमडब्ल्यू 2025 में 85 से अधिक देश भाग लेंगे, जिसमें 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वक्ता शामिल होंगे। 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिंटू सैनी ने बचाई थी मासूम की जान, खुद को खो दिया, 9 के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में ट्रेडिंग के नाम पर ₹65 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा जालसाज

मुजफ्फरनगर। ट्रेडिंग (Trading) के बहाने एक व्यक्ति से ₹65 लाख की बड़ी जालसाजी करने वाले एक मुख्य आरोपी को मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में ट्रेडिंग के नाम पर ₹65 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा जालसाज

सीएमओ ने किया खतौली CHC का औचक निरीक्षण; स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण इलाज पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), खतौली का अचानक निरीक्षण कर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सीएमओ ने किया खतौली CHC का औचक निरीक्षण; स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण इलाज पर दिया जोर

शुकतीर्थ में प्रशासनिक हलचल तेज: VIP आगमन की तैयारी, 2 नवंबर को होगा विशाल स्क्रीन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को इस वर्ष अभूतपूर्व भव्यता देने की तैयारी चल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शुकतीर्थ में प्रशासनिक हलचल तेज: VIP आगमन की तैयारी, 2 नवंबर को होगा विशाल स्क्रीन का उद्घाटन

यूपी में IAS तबादले, मेरठ-सहारनपुर कमिश्नर समेत 46 अफसर बदले, 10 जिलों को मिले नए डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया। प्रदेश में 46...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में IAS तबादले, मेरठ-सहारनपुर कमिश्नर समेत 46 अफसर बदले, 10 जिलों को मिले नए डीएम

धर्म मंदिरों में नहीं, मनुष्य के आचरण में बसता है

धर्म कहां होता है? मंदिर में नहीं, प्रतिमा में नहीं, तीर्थों में भी नहीं। धर्म कोई साकार वस्तु नहीं है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
धर्म मंदिरों में नहीं, मनुष्य के आचरण में बसता है

उत्तर प्रदेश

यूपी में IAS तबादले, मेरठ-सहारनपुर कमिश्नर समेत 46 अफसर बदले, 10 जिलों को मिले नए डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया। प्रदेश में 46...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में IAS तबादले, मेरठ-सहारनपुर कमिश्नर समेत 46 अफसर बदले, 10 जिलों को मिले नए डीएम

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा की, कहा- अयोध्या बने विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या महायोजना 2031 से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा की, कहा- अयोध्या बने विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

“बहराइच के बाद श्रावस्ती में भेड़िए की दहशत! – बकरियों पर हमला, गांवों में खौफ का माहौल

   श्रावस्ती। बहराइच के बाद अब श्रावस्ती में भी भेड़िए की एंट्री हो गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“बहराइच के बाद श्रावस्ती में भेड़िए की दहशत! – बकरियों पर हमला, गांवों में खौफ का माहौल

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित