सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित
सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ.अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाही की।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन मुजफ्फरनगर के आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें सहारनपुर से आठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने पॉइंट फाइट इवेंट में अपने अपने वर्गाे में भाग लिया। किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर की हिना ने 65 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, 46 किलोग्राम में पल्लवी रानी ने रजत पदक, 37 किलोग्राम में सिमरन ने रजत पदक, 32 किलोग्राम में गुनगुन ने रजत पदक, 37 किलोग्राम में सृष्टि ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। किकबॉक्सिंग लीग में शगुन, सोनिया, कनिष्का प्रजापति ने भी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
किकबॉक्सिंग लीग में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को प्रवीण कुमार (सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग), कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, कुश्ती कोच आदेश कुमार, जिला कलारियापट्टू एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, रवि कोरी, विशाल,अजय कुमार, मनोज प्रजापति आदि ने हर्ष जताया।
