"दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी: एयर इंडिया बस में आग लगी, चालक सुरक्षित बाहर निकला!"

On

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर मंगलवार दोपहर एक बस में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग एयर इंडिया की एक बस में दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास लगी। घटना की सूचना मिलते ही आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस, दमकल विभाग, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई यात्री या सामान मौजूद नहीं था।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन का प्रयास विफल, पुलिस ने पुतला छीना; कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई FIR

और पढ़ें सरदार पटेल जयंती पर पीएम मोदी का अपील: 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल हों

बस में केवल चालक मौजूद था, जो सुरक्षित बाहर निकल गया। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के बाद टर्मिनल के आसपास थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन एयरपोर्ट संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एयर इंडिया और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि एक आकस्मिक घटना में एक ग्राउंड हैंडलर द्वारा संचालित बस में आज दोपहर आग लग गई।

और पढ़ें गाजियाबाद: 'पिंक वॉक' में 3000 से अधिक लोग शामिल; यशोदा अस्पताल ने दिया ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता का संदेश

हमारी विशेषज्ञ एआरएफएफ (विमान बचाव और अग्निशमन) टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी। उस समय बस पूरी तरह से खाली थी और कोई हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि घटना के बाद सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी हैं और यात्रियों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट या किसी खराबी के कारण आग लगी है। हालांकि, असल कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में तेज रफ्तार बाइक सवार ने परिवार की बाइक में मारी टक्कर, चार बच्चों सहित पिता गंभीर रूप से घायल

शामली। तेज रफ्तार एक अनियंत्रि बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों...
शामली 
शामली में तेज रफ्तार बाइक सवार ने परिवार की बाइक में मारी टक्कर, चार बच्चों सहित पिता गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के जागरूकता चौपाल में महिलाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर: भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से की शिष्टाचार भेंट, चुनाव रणनीति पर चर्चा

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से आज महानगर संयोजक अर्चित अग्रवाल, लिटिल एंजेल...

शामली: मोहल्ला पंसारियान में परिवार पर हमला, पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

शामली। शहर  के मोहल्ला पंसारियान एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर शहर...
शामली 
शामली: मोहल्ला पंसारियान में परिवार पर हमला, पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के जागरूकता चौपाल में महिलाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के जागरूकता चौपाल में महिलाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

सहारनपुर: भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से की शिष्टाचार भेंट, चुनाव रणनीति पर चर्चा

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से आज महानगर संयोजक अर्चित अग्रवाल, लिटिल एंजेल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से की शिष्टाचार भेंट, चुनाव रणनीति पर चर्चा

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच...