सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से आज महानगर संयोजक अर्चित अग्रवाल, लिटिल एंजेल स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष मंगल और प्रमुख समाजसेवी पर्णेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट कर चुनाव के सबंध में विस्तार से चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अर्चित अग्रवाल ने बताया कि आज उनके नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई और ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनायी गयी। उन्होंने कहा कि दिनेश गोयल के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है और वह संगठन की मजबूती के साथ चुनाव में भी मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडे़ रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार भेंट के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया।