शामली में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 7 फरवरी 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन
शामली । अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया। यह पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर किया जाएगा।
📋 मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम (शामली)
| क्रम संख्या | गतिविधि | कार्यक्रम की अवधि |
| 1. | प्रशिक्षण/प्रिटिंग (पुनरीक्षण पूर्व) | 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) से 03 नवंबर 2025 (मंगलवार) |
| 2. | घर-घर गणना की अवधि | 04 नवंबर 2025 (मंगलवार) से 04 दिसंबर 2025 (बृहस्पतिवार) |
| 3. | मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था | 04 दिसंबर 2025 (बृहस्पतिवार) |
| 4. | कंट्रोल टेबिल का अद्यतनीकरण और आलेख्य प्रकाशन की तैयारी | 05 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से 08 दिसंबर 2025 (सोमवार) |
| 5. | मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन | 09 दिसंबर 2025 (मंगलवार) |
| 6. | दावे/आपत्तियों की अवधि | 09 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 08 जनवरी 2026 (बृहस्पतिवार) |
| 7. | दावे/आपत्तियों का निस्तारण (सुनवाई/सत्यापन) | 09 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 31 जनवरी 2026 (शनिवार) |
| 8. | स्वस्थ्य मापदंडों की जांच और आयोग की अनुमति प्राप्त करना | 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) |
| 9. | मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन | 07 फरवरी 2026 (शनिवार) |
राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के कार्य में राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाई जाए और उन्हें बूथ लेविल एजेंट्स (BLA) बनाने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
