सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि साचिस द्वारा हाल ही में सिटिजन ऐप-आयुष्मान सारथी का शुभारंभ किया गया है।
मनीष बंसल ने बताया कि पूर्व में नागरिकों के लिए सूचिबद्ध अस्पतालों के नामों की सही जानकारी प्राप्त करना कठिन था तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी सुलभ नहीं थी। इस समस्या के समाधान हेतु आयुष्मान सारथी ऐप को तैयार किया गया है, जो पीएम-जय के लाभार्थियों को उनके पसंदीदा अनुमोदित अस्पताल तक सुगमता से पहुँचने में सहायता प्रदान करता है। इस ऐप के माध्यम से पीएम-जय के अंतर्गत उपलब्ध विशिष्ट सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान सारथी ऐप वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध है और फिलहाल केवल एंड्रॉइड डिवाइसों पर संचालित होता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं मैदानी स्तर के कार्यकर्ता इस ऐप को डाउनलोड करें और आमजनों के मध्य इसके उपयोग को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करें, ताकि यह ऐप पूरे राज्य में पीएम-जय लाभार्थियों के लिए सहज रूप से सुलभ हो सके।