बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला, कई जवान मारे गए, तुर्बत में केच डीसी के काफिले पर विस्फोट

On

क्वेटा। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने सेना को निशाना बनाया। इस हमले में कई जवान मारे गए और कुछ घायल हो गए। इसके अलावा केच के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के काफिले को धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई। डीसी सुरक्षित हैं। कच्छी जिले में लेवीज थाना और कई इमारतों को फूंक दिया गया।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, केच जिले की बुलेदा तहसील के रोंगान के रीको क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमला किया। इस हमले में कई जवान मारे गए और कुछ घायल हो गए। हमलावर जवानों के हथियार भी लूट ले गए। इस घटना पर अब तक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक किसी ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल के महीनों में बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले बढ़े हैं। आजादी समर्थक संगठन अकसर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को तुर्बत में केच के डिप्टी कमिश्नर के काफिले को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए बम विस्फोट में लेवी नौ अधिकारी और एक राहगीर घायल हो गए। एक अन्य घटना में हथियारबंद दर्जनों लोगों ने कच्ची जिले के एक कस्बे में धावा बोल दिया और पुलिस थाने में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ के बाद भाग निकले।

अधिकारियों ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में लगाया गया इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस एक सुरक्षा वाहन के बगल में तब फटा जब डीसी का काफिला तुर्बत में थाना रोड पर पहुंचा। तुर्बत के पुलिस उपाधीक्षक नजीर अहमद ने बताया कि शक्तिशाली विस्फोट में सुरक्षा वाहन में मौजूद कम से कम नौ लेवी कर्मी और एक राहगीर घायल हो गए। डिप्टी कमिश्नर बुलेटप्रूफ वाहन में यात्रा कर रहे थे। वह विस्फोट में सुरक्षित रहे।

विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा बल और पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुर्बत जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से कहा, "दो कर्मियों की हालत गंभीर है।" विस्फोट में एक सुरक्षा वाहन नष्ट हो गया। डीसी का बुलेटप्रूफ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास खड़ी कम से कम एक दर्जन इमारतों और पांच वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

दूसरी ओर, दर्जनों आतंकवादियों ने कच्छी जिले के भाग कस्बे पर हमला कर लेवीज़ थाने व अन्य सरकारी इमारतों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि दो हमलावरों को भी मार गिराया गया। एक शव को आतंकवाद निरोधी विभाग ने कब्जे में ले लिया और दूसरे को भागते हुए आतंकवादी अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम 4:15 बजे लगभग 50 हथियारबंद लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग पहुंचे और एक पिकअप ट्रक, पुलिस और लेवी थानों पर हमला कर दिया। उन्होंने लेवी कर्मियों को बंधक बना लिया और थाने पर गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी में भाग के एसएचओ लुटफ खोसा की जान चली गई। कच्छी के एसएसपी माजूर रहमान ने बताया, "हमारे पुलिस अधिकारी शहीद हो गए और एक पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अफजल खोसा घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि दो आतंकवादी भी मारे गए। एसएसपी के अनुसार, हथियारबंद लोग न्यायिक लॉकअप में घुस गए और छह विचाराधीन कैदियों को छुड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने तहसील कार्यालय पर भी हमला किया और पटवारखाना के रिकॉर्ड और उसके फर्नीचर को लूट लिया। एसएसपी ने बताया कि हमलावरों ने नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में घुसने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हमले में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे नेशनल बैंक की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।



 

और पढ़ें 'मन की बात' में मोदी ने गार्बेज कैफे का किया जिक्र, जहां प्लास्टिक कचरा ले जाने पर मिलता है खाना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

डुमस बीच पर मर्सिडीज फंसी समंदर में! सूरत में फिर दोहराई गई लापरवाही, क्रेन से निकाली गई लग्जरी कार

Gujarat News: गुजरात के सूरत शहर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो...
अन्य राज्य 
डुमस बीच पर मर्सिडीज फंसी समंदर में! सूरत में फिर दोहराई गई लापरवाही, क्रेन से निकाली गई लग्जरी कार

लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत- सीएम योगी बोले, गुरु परंपरा ने सिखाई सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति

लखनऊ। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत- सीएम योगी बोले, गुरु परंपरा ने सिखाई सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति

दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे पुराने ट्रक- 1 नवंबर से गैर-बीएस-6 वाहनों पर पूरी तरह रोक

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। 1...
राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे पुराने ट्रक- 1 नवंबर से गैर-बीएस-6 वाहनों पर पूरी तरह रोक

पंजाब कैबिनेट की बड़ी सौगात: लुधियाना में नई उप-तहसील, खेल विभाग में होंगी 100 भर्तियां

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को सुविधा देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पंजाब कैबिनेट की बड़ी सौगात: लुधियाना में नई उप-तहसील, खेल विभाग में होंगी 100 भर्तियां

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत- सीएम योगी बोले, गुरु परंपरा ने सिखाई सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति

लखनऊ। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत- सीएम योगी बोले, गुरु परंपरा ने सिखाई सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

रायबरेली में छठ पूजा के दौरान सई नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान

      रायबरेली। आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर रायबरेली में सई नदी के तट पर उस वक्त अफरा-तफरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रायबरेली में छठ पूजा के दौरान सई नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान

गढ़मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में गंभीर चूक, 'LIVE कवरेज' के बहाने संदिग्ध लोग पहुंचे बेहद करीब

      गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक की बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
गढ़मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में गंभीर चूक, 'LIVE कवरेज' के बहाने संदिग्ध लोग पहुंचे बेहद करीब