'मन की बात' में मोदी ने गार्बेज कैफे का किया जिक्र, जहां प्लास्टिक कचरा ले जाने पर मिलता है खाना

On

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में बातचीत की। मन की बात में पीएम मोदी ने स्वच्छता को लेकर बात की। पीएम मोदी ने अंबिकापुर और बेंगलुरु में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में बताया। पीएम मोदी ने जिन दो किस्सों का जिक्र किया, वह बेहद प्रेरणादायक हैं।

 

और पढ़ें बिहार में चुनावी जनसभा के दौरान मंच से धड़ाम से गिरे 'बाहुबली' अनंत सिंह, वीडियो वायरल

और पढ़ें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को दिया दिशा-निर्देश, कहा – उत्तराखंड के भविष्य का निर्माण आपकी ऊर्जा से

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में कहा, "साथियों, स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयास पर भी मुझे ढेर सारे संदेश मिले हैं। मैं आपसे देश के अलग-अलग शहरों की ऐसी गाथाएं साझा करना चाहता हूं जो बहुत प्रेरणादायक हैं।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई। अम्बिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है।

और पढ़ें वंदे मातरम के 150वें वर्ष का जश्न: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में साझा की प्रेरक बातें

 

अगर कोई शख्स एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है, और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाता है तो नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है। वहीं पीएम मोदी ने बेंगलुरु में झीलों को साफ करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में बताया, जिसे कपिल शर्मा चला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "साथियों, इसी तरह का कमाल बेंगलुरु के इंजीनियर कपिल शर्मा ने किया है। बेंगलुरु झीलों का शहर है, और कपिल यहां झीलों को नया जीवन दे रहे हैं।

 

कपिल की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुओं और 6 झीलों को फिर से जिंदा कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "खास बात तो ये है कि उन्होंने अपने मिशन में कॉरपोरेट्स और स्थानीय लोगों को भी जोड़ा है। उनकी संस्था पेड़ लगाने के अभियान से भी जुड़ी है। साथियों, अम्बिकापुर और बेंगलुरु, ये प्रेरक उदाहरण बताते हैं कि जब ठान लिया जाए तो बदलाव भी आकर ही रहता है।" इसके अलावा पीएम मोदी ने संस्कृति भाषा में वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का भी जिक्र किया। इन युवाओं के काम की पीएम मोदी ने सराहना की। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड-2 में हाल ही में लगी आग की घटना से प्रभावित परिवारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को शिवसेना द्वारा लव जिहाद के खिलाफ महिला जागृति यात्रा निकाली गई। यह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

अकसर डायबिटीज पीड़ितों के सामने क्या खाएं क्या नहीं, इसे लेकर पशोपेश की स्थिति होती है। ऐसे लोगों के लिए...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज अवैध खनिज सामग्री से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी