मुजफ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली; हिस्ट्रीशीटर समेत एक फरार

On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशों के अंतरराज्यीय गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर गौकश अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

और पढ़ें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान: बिहार में भाजपा की धर्म और जाति आधारित राजनीति पर निशाना

गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़

और पढ़ें बसपा में 8 घंटे का ड्रामा: सुबह लखनऊ-कानपुर प्रभारी बने शमसुद्दीन राईन, दोपहर होते-होते 'गुटबाजी' के आरोप में निष्कासित

सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल में गौकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग शुरू की। गंगनहर पटरी, बेहड़ा थ्रू के जंगल में गौकशों को गौकशी के प्रयास में पाया गया।

और पढ़ें मेरठ में सोमेंद्र तोमर के 'चेले' के खिलाफ बीजेपी के सभी बड़े नेता एसएसपी से मिले, सख्त कार्यवाही का बनाया दबाव

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौकश मंसाद पुत्र इकबाल (निवासी बेहड़ा थ्रू) और शादाब पुत्र नफीस (निवासी युसुफपुर) पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

तीन गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर फरार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल मंसाद और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, कॉम्बिंग के दौरान तीसरे गौकश जीशान पुत्र इरशाद (निवासी सरवट, मुजफ्फरनगर) को भी गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, गौकशों का एक साथी मेहरबान पुत्र नफीस (निवासी युसुफपुर) अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि मेहरबान थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर है।

बरामदगी

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशों के कब्जे से एक जिंदा गौवंश, 2 तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस के साथ-साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

घायल गौकशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। इस पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चौधरी, गजेंद्र चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ के फलावदा में पुलिस ने दबंग युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

मेरठ। फलावदा कस्बे में तमंचा दिखाकर लोगों को धमकाने और दहशत फैलाने वाला दबंग युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

मुजफ्फरनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन का प्रयास विफल, पुलिस ने पुतला छीना; कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई FIR

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित तौर पर सनातन धर्म के प्रमुख देवी-देवताओं के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन का प्रयास विफल, पुलिस ने पुतला छीना; कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई FIR

देवबंद में भाजपा नेता आदेश त्यागी का डेंगू से निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देवबंद (सहारनपुर)।  भाजपा नेता आदेश त्यागी की डेंगू से मौत हो गई। वह 61 साल के थे और देवबंद   जहां...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर की अदालतों का सख्त रूख: महिला अपराधों में नौ दोषियों को अलग-अलग सजा और अर्थदंड

सहारनपुर। महिला अपराधों पर सहारनपुर की अदालतों ने सख्त रूख अपनाते हुए नौ दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस के...

मेरठ में पुलिस ने लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को दबोचा, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा लड़कियों पर सरेआम अश्लील फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया है।    मिशन शक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पुलिस ने लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को दबोचा, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश