सहारनपुर। महिला अपराधों पर सहारनपुर की अदालतों ने सख्त रूख अपनाते हुए नौ दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक थाना सदर बाजार के एक मामले में दुष्कर्म के दोषी पाए गए पंकज को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई और दो लाख 56 हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया। थाना फतेहपुर में पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले के दोषी अमित कुमार को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई और छह हजार का अर्थदंड भी लगाया।
थाना तीतरो में दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले में दोषी पाया जहां तीन साल की सजा और अर्थदंड 12 हजार का लगाया। देवबंद कोतवाली में दर्ज एक मामले में दोषी पाए गए कोर्ट ने अमित को 20 साल की सजा सुनाई और ढाई लाख का अर्थदंड लगाया।
नकुड़ कोतवाली में दर्ज पोक्सो एक्ट के मुकदमें में दोषी पाए गए मुंसाद को अदालत ने 10 साल की सजा और 30 हजार रूपए का अर्थदंड लगाया। नगर कोतवाली में दर्ज एक मामले में दोषी मधुर ढींगरा और उषा ढींगरा को दहेज अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 14 हजार रूपए का अर्थदंड लगाया।