मेरठ में सपा नेता दीपक गिरी, मंगेतर पूनम पंडित समेत 5 पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ₹50 लाख वसूलने का केस दर्ज

On

मेरठ। मेरठ के मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी, उसके दो भाइयों, पिता और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर थाने में एक प्रिंसिपल ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला प्रिंसिपल ने दीपक गिरी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और 50 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। वहीं, अन्य आरोपियों पर सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।

फेसबुक पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग

और पढ़ें मेरठ जिलाधिकारी ने आईटीआई साकेत व कंकरखेड़ा स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

गंगासागर निवासी महिला, जो मेरठ के एक संस्थान में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं, ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में दीपक गिरी ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि एक दिन दीपक धोखे से उन्हें गंगासागर बी ब्लॉक के एक मकान में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली।

और पढ़ें मेरठ में भाजपा नेता विकुल चपराणा ने फेसबुक लाइव आकर व्यापारी से मांगी माफी, विवाद पर तोड़ी चुप्पी

महिला ने आरोप लगाया कि इस वीडियो के जरिए दीपक उन्हें लगातार ब्लैकमेल करता रहा और अब तक उनसे 50 लाख रुपये वसूल चुका है।

और पढ़ें मेरठ में डेयरी संचालक फैजान का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

शादी के बाद मंगेतर से सगाई का आरोप

प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने दीपक पर शादी के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद दीपक ने जून 2021 में उनके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और इसका रजिस्ट्रेशन भी कराया।

लेकिन, महिला को 15 सितंबर को पता चला कि दीपक गिरी ने बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई कर ली है। जब वह मवाना में दीपक गिरी के पास पहुंची, तो आरोप है कि दीपक, उसके भाई प्रदीप गिरी, कुलदीप गोस्वामी, पिता कृष्णपाल गिरी ने उनके साथ गालीगलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

पांच लोगों पर केस दर्ज

प्रिंसिपल की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने सपा नेता दीपक गिरी, उसके दोनों भाई कुलदीप गोस्वामी और प्रदीप गिरी, पिता कृष्णपाल गिरी और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।




लेखक के बारे में

नवीनतम

बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और दिवंगत आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ बागपत पुलिस ने निवेश के नाम...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 
बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

बागपत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के दोघट कस्बे में पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसान राजेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बागपत 
गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

मुजफ्फरनगर। नगर के संवेदनशील माने जाने वाले मीनाक्षी चौक क्षेत्र में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सहारनपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि दलित अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सीएम योगी का गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला दौरा, गंगा पूजन और सुरक्षा की समीक्षा

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा खादर में लगने वाले मेले का दौरा किया। मुख्य...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला दौरा, गंगा पूजन और सुरक्षा की समीक्षा

सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को आज भाजपा महिला मोर्चा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष

सहारनपुर। ’शुआई जियाओ’ चाइनीज रेसलिंग खेल के तीन वर्षों से भारत में निरंतर प्रगति को देखते हुए आज जिला शुआई...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष