बिहार चुनाव: सपा नेता फखरुल हसन ने एनडीए पर लगाए आरोप, बदलाव की मांग


बस हर बार नए दावे कर दिए जाते हैं, बिहार की जनता सबकुछ समझ चुकी है और अब बदलाव करने का मन बना लिया है। सपा नेता ने कहा कि एनडीए के बड़े-बड़े नेता चुनावी अभियान में नए-नए वादे कर रहे हैं। लेकिन, बिहार के नौजवान सवाल उठा रहे हैं कि पुराने वादे कब पूरे होंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 में युवाओं से रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे किए गए थे, लेकिन उन वादों का क्या हुआ? क्या सरकार उन्हें भूल गई? बिहार में अपराध बढ़ा है, यकीनन बिहार में एनडीए सरकार में जंगलराज चल रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। पूर्व में सभी ने देखा कि कैसे पुल गिर रहे थे। भाजपा ने युवाओं से किए वादों को भुला दिया है। 20 साल में यह सरकार सिर्फ जुल्म और भ्रष्टाचार लेकर आई है। सपा नेता ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 'एक्स' पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा के हथकंडे हैं।
बिहार में वे नीतीश कुमार और चिराग पासवान जैसे नेताओं के जरिए अपने काम करवाते हैं, जो वे खुद नहीं कर पाते। जब देश में मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं, तब ये लोग खामोश रहते हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही ये मुसलमानों का नाम लेते हैं। मुरादाबाद में हाल की घटना पर सपा नेता ने कहा कि इस पूरी घटना की गहन जांच होनी चाहिए। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि किसी को भी किसी छात्रा से इस तरह के सर्टिफिकेट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
