सहारनपुर: नगरायुक्त ने बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

On

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज दोपहर निगम अधिकारियों के साथ बाबा लालदास घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट क्षेत्र में पूरी तरह साफ सफाई तथा नदी में साफ पानी की व्यवस्था करने के साथ सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त शिपू गिरि आज दोपहर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव व नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीन शाह के साथ बाबा लालदास घाट पहुंचे और छठ पूजा के लिए नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों की दृष्टि से जायजा लिया। नगरायुक्त ने घाट तक पहुंचने के मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त करने और विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

और पढ़ें मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों का धरना: अंडरपास की मांग लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

नगरायुक्त ने दोनों किनारों पर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक बार फिर देख लें कि यदि नदी में सोलिड वेस्ट है तो उसे निकलवा दें और ऊपर तैरने वाले कचरे को भी साफ करा लें। उन्होंने घाट क्षेत्र में पानी को जाल से छानने तथा उसे और स्वच्छ करने के लिए फिटकरी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

और पढ़ें बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

नगरायुक्त ने घाट के अलावा बाबालाल दास बाड़ा क्षेत्र में हर खंभे पर लाइट की व्यवस्था सही रखने तथा महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रुम की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। नगरायुक्त ने बाबा लालदास बाड़ा क्षेत्र स्थित शिव धाम में कल से शुरु हो रहे देश के प्रख्यात साधु संतों के प्रवचनों के दृष्टिगत भी साफ सफाई के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पानी साफ करने के लिए फिटकरी के छिड़काव के अलावा घाट पर साफ पानी के लिए बोरिंग से भी पानी डाला जायेगा।

और पढ़ें मेरठ में होगी दिशा समिति की बैठक, अध्यक्षता करेंगे सांसद अरुण गोविल

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार चुनाव के बीच पोस्टर विवाद: तेजस्वी यादव को बताया ‘बिहार का नायक’, NDA ने साधा निशाना

पटना (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय के बाहर एक नया...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार चुनाव के बीच पोस्टर विवाद: तेजस्वी यादव को बताया ‘बिहार का नायक’, NDA ने साधा निशाना

दिल्ली के महरौली में पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, वॉन्टेड घायल; 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार रात पुलिस और एक कुख्यात वॉन्टेड अपराधी कनिष्क पहाड़िया उर्फ काकू पहाड़िया...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के महरौली में पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, वॉन्टेड घायल; 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी

मेरठ में 35 साल पुराने अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, व्यापारी फूट-फूटकर रोए, 31 अन्य काम्प्लेक्स पर भी चलेगा बुलडोजर

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को 35 साल पुराने अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर जमकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 

लखनऊ में महिला SDM के घर लाखों की चोरी, चोरों ने गमछे से मुंह बांधकर बाउंड्री फांदी; CCTV का DVR भी लेकर हुए फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला एसडीएम (SDM) के घर लाखों रुपए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

बरेली में 41 घरों पर आज चल सकता है बुलडोजर: 'मोदी-योगी परिवार को ही उजाड़ रहे', रोते हुए गरीब बोले- अब कहां जाएंगे?

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध कब्जेदारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा हुआ...

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

सर्वाधिक लोकप्रिय