राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, बोलीं- 'वह भारत के लिए सही नेता नहीं हैं'

On

नई दिल्ली- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-रूस तेल व्यापार को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भड़क उठे थे। इसे लेकर अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कांग्रेस नेता को करारा जवाब दिया था।उन्होंने एक बार फिर से राहुल गांधी को घेरा।

आईएएनएस से खास बातचीत में राहुल गांधी को लेकर मैरी मिलबेन ने कहा, "मैं नहीं समझती हूं कि वह भारत का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। यह साबित हो चुका है, क्योंकि पीएम मोदी ने सफलता हासिल की है, राहुल गांधी को चुनौती दी है, और फिर से चुनकर आए हैं। लोगों के वोट की ताकत अमेरिका और भारत दोनों ही जगहों पर एक जैसी ही है। लोगों ने तीन बार जवाब दिया है कि पीएम मोदी भारत के लिए सबसे अच्छे हैं।"

और पढ़ें पीयूष गोयल: भारत जल्दबाजी में व्यापार समझौते नहीं करेगा, यूरोपीय संघ और अमेरिका से जारी बातचीत

उन्होंने कहा, "उनकी खुद की पसंद की वजह से राहुल गांधी भारतीय नेतृत्व के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। मैं बस अभी सीख रही हूं कि ये बातें कैसे होती हैं। मैं हफ्तेभर से स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी। मेरी टीम के लोगों ने मुझे बताया कि राहुल गांधी को लेकर जो मैंने बोला, उसकी कितनी चर्चा हो रही है। जैसा कि मैंने कहा कि वह भारत के लिए सही नेता नहीं हैं। वह अपना ज्यादातर समय दुनिया घूमने में लगाते हैं। मैंने कई बार कहा है कि आप जिस देश और वहां की जनता की सेवा करना चाहते हैं, उसके बारे में लगातार नकारात्मक बातें नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप चुनाव जीतने और लोगों के पसंदीदा नेता होने की उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं? वह ज्यादातर समय अमेरिका आते रहते हैं और जब भी वह यहां आते हैं, भारत के बारे में गलत बातें बोलते हैं। मुझे नहीं समझ आता है कि वह देश का नेतृत्व करने की उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं।"

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी में हुड़दंग का 'शो-ऑफ' पड़ा महंगा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीन युवक गिरफ्तार, 3 वाहन सीज

सिंगर मैरी ने आगे कहा कि मैंने अमेरिकी सरकार के लिए काफी लंबे समय तक काम किया है। मैं यह घमंड के साथ नहीं कह रही हूं। मैंने व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति के लिए काम किया है। मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। जिस वक्त आप सच बोलते हैं, उसी वक्त से चीजें आध्यात्मिक होने लगती हैं। लोग अलग-अलग तरह की चीजें बोलने लगते हैं। भगवान मुझे सच बोलने के लिए हिम्मत देते हैं। लोकतंत्र में रहने की यही खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि मेरी टीम ने मुझे दिखाया कि कुछ लोग बोल रहे थे कि मुझे बीजेपी से पैसे मिल रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है। मुझे किसी की तरफ से पैसे नहीं मिल रहे हैं। पीएम मोदी और भारत के लिए उनके विजन पर मुझे पूरा भरोसा हैं, मैं इसका समर्थन करती हूं। जो लोग विपक्ष में हैं, वे मुझे मौन नहीं कर सकते हैं, वे मुझे नहीं जानते हैं। 

और पढ़ें समस्तीपुर रैली में PM मोदी का लालटेन पर वार! मोबाइल में लाइट है तो लालटेन क्यों चाहिए

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

बिहार चुनाव के बीच पोस्टर विवाद: तेजस्वी यादव को बताया ‘बिहार का नायक’, NDA ने साधा निशाना

पटना (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय के बाहर एक नया...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार चुनाव के बीच पोस्टर विवाद: तेजस्वी यादव को बताया ‘बिहार का नायक’, NDA ने साधा निशाना

दिल्ली के महरौली में पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, वॉन्टेड घायल; 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार रात पुलिस और एक कुख्यात वॉन्टेड अपराधी कनिष्क पहाड़िया उर्फ काकू पहाड़िया...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के महरौली में पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, वॉन्टेड घायल; 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी

मेरठ में 35 साल पुराने अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, व्यापारी फूट-फूटकर रोए, 31 अन्य काम्प्लेक्स पर भी चलेगा बुलडोजर

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को 35 साल पुराने अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर जमकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में 35 साल पुराने अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, व्यापारी फूट-फूटकर रोए, 31 अन्य काम्प्लेक्स पर भी चलेगा बुलडोजर

लखनऊ में महिला SDM के घर लाखों की चोरी, चोरों ने गमछे से मुंह बांधकर बाउंड्री फांदी; CCTV का DVR भी लेकर हुए फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला एसडीएम (SDM) के घर लाखों रुपए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में महिला SDM के घर लाखों की चोरी, चोरों ने गमछे से मुंह बांधकर बाउंड्री फांदी; CCTV का DVR भी लेकर हुए फरार

बरेली में 41 घरों पर आज चल सकता है बुलडोजर: 'मोदी-योगी परिवार को ही उजाड़ रहे', रोते हुए गरीब बोले- अब कहां जाएंगे?

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध कब्जेदारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में 41 घरों पर आज चल सकता है बुलडोजर: 'मोदी-योगी परिवार को ही उजाड़ रहे', रोते हुए गरीब बोले- अब कहां जाएंगे?

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

सर्वाधिक लोकप्रिय