मुज़फ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की दिल्ली में मौत, परिवार में कोहराम


सड़क हादसे का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना बीते 18 अक्टूबर को रात लगभग दस बजे के समय हुई थी। सौरभ मुजफ्फरनगर में भोपा मार्ग पर स्थित मंगलम बारात घर के सामने से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल सौरभ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजधानी दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई।
युवक का शव जैसे ही उसके घर मोरना लाया गया, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सौरभ के पिता फतेह सिंह पाल, माता सरोज देवी, भाई गौरव और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
