सहारनपुर। ’शुआई जियाओ’ चाइनीज रेसलिंग खेल के तीन वर्षों से भारत में निरंतर प्रगति को देखते हुए आज जिला शुआई जिओ एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर कुलदीप त्यागी को अध्यक्ष व प्रदीप त्यागी को महासचिव बनाया गया है।
जिला शुआई जिओ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपरोक्त के अलावा अमित कपिल को कोषाध्यक्ष, पुनीत वर्मा व पुष्पेंद्र सैनी को सीनियर उपाध्यक्ष, सुश्री सुषमा को संयुक्त सचिव, पीयूष मित्तल को उपाध्यक्ष, विवेक गर्ग को तकनीकी निदेशक, हर्षित बिंदल को मीडिया प्रभारी व हर्ष अरोड़ा को खेल निदेशक बनाया गया। इसके अलावा श्रुति गोयल, शिवांगी शर्मा, नीरू चौहान, शिवानी चौहान, विभा चौहान, मानसी धीमान , कनिका लांबा, आराधना शर्मा, पायल प्रजेश को एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स बनाया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शुआई जियाओ खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अपनी तरफ़ से कोई कमी नहीं छोड़ेगे। इसकी शुरुआत आगामी 02 नवंबर को अम्बेडकर स्टेडियम में होने वाली डिस्ट्रिक्ट शुआई जियाओ प्रतियोगिता से की जायेगी, जिसमें सभी स्कूलों को आमंत्रित किया जायेगा।