महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर की मौत : राहुल गांधी ने कहा- यह आत्महत्या नहीं, संस्थागत हत्या है,भारत की हर बेटी के लिए, अब डर नहीं, न्याय चाहिए

On

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि 'संस्थागत हत्या' करार दिया। इसके साथ ही, राहुल गांधी ने कहा कि वे न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर महिला डॉक्टर की आत्महत्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।

 

और पढ़ें शामली में पुलिस मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर - संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या की, बीच-बचाव में बहू भी घायल

एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई।" उन्होंने कहा, "जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध किया। उसके साथ बलात्कार और शोषण किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की।" कांग्रेस सांसद ने इसे 'सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का सबसे घिनौना उदाहरण' बताते हुए कहा, "यह आत्महत्या नहीं, संस्थागत हत्या है।"

और पढ़ें बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

 

उन्होंने कहा, "जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? डॉक्टर की मौत इस भाजपा सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है।" राहुल गांधी ने आखिर में परिवार के प्रति समर्थन जताते हुए लिखा, "हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए, अब डर नहीं, न्याय चाहिए।"

 

बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण इलाके का है। सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला था। सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर रेप करने के आरोप लगाए। उसने मकान मालिक के बेटे पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आयुष शर्मा ने ‘राजा साहब’ के प्रोडक्शन हाउस से किया हाथ मिलाया, लाएंगे पैन इंडिया फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने फैंस को बताया कि...
मनोरंजन 
आयुष शर्मा ने ‘राजा साहब’ के प्रोडक्शन हाउस से किया हाथ मिलाया, लाएंगे पैन इंडिया फिल्म

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का क्लाइमैक्स शूट पूरा, रिलीज वैलेंटाइन डे पर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी जल्द ही एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का...
मनोरंजन 
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का क्लाइमैक्स शूट पूरा, रिलीज वैलेंटाइन डे पर

Maruti Baleno 2025 अब सिर्फ ₹5.99 लाख में, मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे किफायती और शानदार कार, जानिए फीचर्स माइलेज और कीमत

अगर आप भी एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपकी फैमिली के साथ-साथ आपकी जेब का भी ख्याल...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Baleno 2025 अब सिर्फ ₹5.99 लाख में, मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे किफायती और शानदार कार, जानिए फीचर्स माइलेज और कीमत

किडनी कमजोर होने के संकेत और समय रहते अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

किडनी हमारे शरीर की सफाई करने वाला सबसे मेहनती अंग है, जो हर दिन खून को फिल्टर करके अनचाहे तत्वों...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
किडनी कमजोर होने के संकेत और समय रहते अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस को खुद दी सूचना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गणेशपुरा इलाके में...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
 दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस को खुद दी सूचना

उत्तर प्रदेश

अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी करने वाले बदमाश घायल, गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस की शेरपुर पेलो पुलिया पर चेकिंग के दौरान पिकअप सवार गोकशों से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी करने वाले बदमाश घायल, गिरफ्तार

मेरठ में सपा नेता दीपक गिरी, मंगेतर पूनम पंडित समेत 5 पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ₹50 लाख वसूलने का केस दर्ज

मेरठ। मेरठ के मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी, उसके दो भाइयों, पिता और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सपा नेता दीपक गिरी, मंगेतर पूनम पंडित समेत 5 पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ₹50 लाख वसूलने का केस दर्ज

मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: कॉम्पलेक्स पूरी तरह जमींदोज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

मेरठ। सेंट्रल मार्केट में 661/6 कॉम्पलेक्स में आज रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। आज सेंट्रल मार्केट में 661/6...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: कॉम्पलेक्स पूरी तरह जमींदोज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई