शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का क्लाइमैक्स शूट पूरा, रिलीज वैलेंटाइन डे पर

On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी जल्द ही एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट हो गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए मुंबई में स्पेन का सेट बनाया गया था। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई थी, लेकिन क्लाइमैक्स के कुछ सीन्स के लिए स्पेन का सेट मुंबई में बनाया गया था।

 

और पढ़ें सैयारा को मिली टक्कर! हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

और पढ़ें अल्लू अर्जुन ने 'कांतारा चैप्टर 1' की प्रशंसा की, ऋषभ शेट्टी और पूरी टीम को दी ढेरों बधाई

विशाल भारद्वाज फिल्म के क्लाइमैक्स को धमाकेदार बनाना चाहते थे, इसलिए क्रू ने काफी मेहनत की। शूटिंग के दौरान बस लीड स्टार्स और एक्शन यूनिट ही सेट पर मौजूद थी। इसके लिए कलाकारों ने कुछ दिन रिहर्सल भी की। कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने घोषणा की थी कि शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का नाम ‘ओ रोमियो’ रखा गया है। विशाल ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शाहिद एक बड़ी टोपी और हाथों से चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर फिल्म का शीर्षक 'ओ रोमियो' लिखा दिखा। भारद्वाज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "इस वैलेंटाइन डे पर आ रही है ओ रोमियो।"

और पढ़ें हिमानी शिवपुरी: स्टेज से पर्दे तक सफर और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के पीछे छिपी एक गहरी कहानी

 

पहले कहा जा रहा था कि फिल्म इस साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को कड़ी टक्कर देती दिखाई देगी। बाद में मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने इस फिल्म में कई धमाकेदार एक्शन सीन शूट किए हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। यह पहली बार है, जब वे तृप्ति डिमरी के साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे।

 

दोनों को साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी होंगे। फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ‘ओ रोमियो’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है। 'कमीने', 'हैदर', और 'रंगून' के बाद यह शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। बताया जा रहा है कि इस बार भी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।




संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

चौखुटिया में ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ ने मचाई हलचल! भूख हड़ताल के 25 दिन, बढ़ा जनाक्रोश – देहरादून कूच पदयात्रा ने पकड़ी रफ्तार

Uttarakhand News: अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की दुर्दशा को लेकर चल रहा ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आंदोलन रविवार को...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
चौखुटिया में ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ ने मचाई हलचल! भूख हड़ताल के 25 दिन, बढ़ा जनाक्रोश – देहरादून कूच पदयात्रा ने पकड़ी रफ्तार

सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को आज भाजपा महिला मोर्चा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

शामली: विजय चौक के पास मिले लावारिश शव की शिनाख्त, परिजनों को सुपुर्द की गई अस्थियां

शामली। गत 15 अक्टूबर को शहर के विजय चौक के निकट से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त...
शामली 
शामली: विजय चौक के पास मिले लावारिश शव की शिनाख्त, परिजनों को सुपुर्द की गई अस्थियां

सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष

सहारनपुर। ’शुआई जियाओ’ चाइनीज रेसलिंग खेल के तीन वर्षों से भारत में निरंतर प्रगति को देखते हुए आज जिला शुआई...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष

शामली में आठ महीने बाद लापता महिला कुसुम का परिवार से भावुक मिलन

शामली। गत एक अगस्त को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र से सब इंस्पेक्टर देवदत्त शर्मा एवं महिला कांस्टेबल संगीता द्वारा...
शामली 
शामली में आठ महीने बाद लापता महिला कुसुम का परिवार से भावुक मिलन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को आज भाजपा महिला मोर्चा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष

सहारनपुर। ’शुआई जियाओ’ चाइनीज रेसलिंग खेल के तीन वर्षों से भारत में निरंतर प्रगति को देखते हुए आज जिला शुआई...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शुआई जियाओ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का गठन, कुलदीप त्यागी बने अध्यक्ष

सहारनपुर में गौकशी का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश घायलावस्था में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार