वंदे मातरम के 150वें वर्ष का जश्न: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में साझा की प्रेरक बातें

On

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें साल पूरे होने का 7 नवंबर को जश्न मनाया जाएगा। इसे लेकर पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में कहा कि 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम 150वें वर्ष में प्रवेश करेगा। वंदे मातरम हमारी देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का शाश्वत प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, "मन की बात में एक ऐसे विषय की बात, जो हम सबके दिलों के बेहद करीब है। ये विषय है हमारे राष्ट्रीय गीत का—भारत के राष्ट्रीय गीत यानी वंदे मातरम।

 

और पढ़ें संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

और पढ़ें पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

एक ऐसा गीत, जिसका पहला शब्द ही हमारे ह्रदय में भावनाओं का उफान ला देता है। वंदे मातरम इस एक शब्द में कितने भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं। सहज भाव में ये हमें मां-भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है। यही हमें मां-भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "अगर कठिनाई का समय होता है तो वंदे मातरम का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है। साथियों, राष्ट्रभक्ति, मां भारती से प्रेम, यह अगर शब्दों से परे की भावना है, तो वंदे मातरम उस अमूर्त भावना को साकार स्वर देने वाला गीत है। इसकी रचना बंकिमचंद्र चटोपाध्याय जी ने सदियों की गुलामी से शिथिल हो चुके भारत में नए प्राण फूंकने के लिए की थी।"

और पढ़ें 'युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता', पीएम ने रोजगार मेले में सौंपे 51 हजार नियुक्ति पत्र

 

उन्होंने कहा कि वंदेमातरम भले ही 19वीं शताब्दी में लिखा गया था, लेकिन इसकी भावना भारत की हजारों वर्ष पुरानी अमर चेतना से जुड़ी थी। वेदों ने जिस भाव को माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः (धरती हमारी माता है, और मैं उनका बेटा हूं) कहकर भारतीय सभ्यता की नींव रखी थी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि साथियों, आप सोच रहे होंगे कि मैं अचानक से वंदे मातरम की इतनी बातें क्यों कर रहा हूं। दरअसल, कुछ ही दिनों बाद 7 नवंबर को हम वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं। 150 साल पूर्व वंदे मातरम की रचना हुई थी और 1896 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे गाया था।

 

उन्होंने कहा कि साथियों, वंदे मातरम के गान में करोड़ों देशवासियों ने हमेशा राष्ट्र प्रेम के अपार उफान को महसूस किया है। हमारी पीढ़ियों ने वंदेमातरम के शब्दों में भारत के एक जीवंत और भव्य स्वरूप के दर्शन किए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्, शस्यश्यामलाम्, मातरम्! वंदे मातरम्! हमें ऐसा ही भारत बनाना है। 'वंदे मातरम' हमारे इन प्रयासों में हमेशा हमारी प्रेरणा बनेगा। इसलिए हमें वंदे मातरम के 150वें वर्ष को भी यादगार बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाली पीढ़ी के लिए ये संस्कार सरिता को हमें आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में वंदेमातरम से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे, देश में कई आयोजन होंगे। मैं चाहूंगा, हम सब देशवासी वंदे मातरम के गौरवगान के लिए स्वतः स्फूर्त भावना से भी प्रयास करें। आप मुझे अपने सुझाव #वंदेमातरम150 के साथ जरूर भेजिए।"



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड-2 में हाल ही में लगी आग की घटना से प्रभावित परिवारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को शिवसेना द्वारा लव जिहाद के खिलाफ महिला जागृति यात्रा निकाली गई। यह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

अकसर डायबिटीज पीड़ितों के सामने क्या खाएं क्या नहीं, इसे लेकर पशोपेश की स्थिति होती है। ऐसे लोगों के लिए...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज अवैध खनिज सामग्री से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी