मोदी ने युवाओं की रचनात्मकता को सराहा, कहा- सोशल मीडिया की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दी है

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 127वें एपिसोड में युवाओं की रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव की विशेष सराहना की। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर उन युवा कंटेंट क्रिएटर्स का ज़िक्र किया, जो संस्कृत, अध्यात्म, दर्शन और संगीत को सोशल मीडिया के जरिए नई पहचान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कमला और जाह्नवी, ये दो बहनें शानदार काम कर रही हैं। वे अध्यात्म, दर्शन और संगीत पर कंटेंट बनाती हैं।

 

और पढ़ें सरकार ने 30 करोड़ बीमा धारकों के निवेश का दुरुपयोग कर अडानी को पहुंचाया फायदा- जयराम रमेश

और पढ़ें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को दिया दिशा-निर्देश, कहा – उत्तराखंड के भविष्य का निर्माण आपकी ऊर्जा से

इनके वीडियो न सिर्फ ज्ञानवर्धक हैं बल्कि युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि भी जगा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संस्कृत को नई ऊर्जा मिल रही है। प्रधानमंत्री ने एक और युवा कंटेंट क्रिएटर का जिक्र करते हुए कहा, "इंस्टाग्राम पर 'संस्कृत छात्रोहम्' नाम से एक चैनल है, जिसे एक युवा साथी चला रहे हैं। वे संस्कृत से जुड़ी जानकारियां तो साझा करते ही हैं, साथ ही संस्कृत में हास्य और मनोरंजन के वीडियो भी बनाते हैं, जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं।"

और पढ़ें PM मोदी बोले- जहां कभी था माओवादी आतंक का अंधेरा, ऑपरेशन सिंदूर ने खुशी के दीप जलाए

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज देशभर में कई युवा अपनी रचनात्मकता से संस्कृत को आधुनिक माध्यमों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने समष्टि नाम की एक लड़की का जिक्र करते हुए कहा, "आप में से कई लोगों ने 'समष्टि' के वीडियो भी देखे होंगे। समष्टि अपने गानों को संस्कृत में बहुत ही अनोखे और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है।" इसके अलावा, पीएम मोदी ने एक अन्य युवा कंटेंट क्रिएटर का जिक्र करते हुए कहा, "एक और युवा हैं भावेश भीमनाथनी, जो संस्कृत श्लोकों, आध्यात्मिक दर्शन और सिद्धांतों पर चर्चा करते हैं।

 

उनका काम संस्कृत को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बना रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी के दौर में और आजादी के बाद भी संस्कृत भाषा की उपेक्षा होती रही, जिससे युवाओं में इसकी ओर आकर्षण घट गया। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। अब समय बदल रहा है और संस्कृत का भी समय बदल रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इस भाषा को नई प्राणवायु दी है। आज के युवा संस्कृत को लेकर बहुत रोचक और प्रेरणादायक काम कर रहे हैं। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड-2 में हाल ही में लगी आग की घटना से प्रभावित परिवारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को शिवसेना द्वारा लव जिहाद के खिलाफ महिला जागृति यात्रा निकाली गई। यह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

अकसर डायबिटीज पीड़ितों के सामने क्या खाएं क्या नहीं, इसे लेकर पशोपेश की स्थिति होती है। ऐसे लोगों के लिए...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज अवैध खनिज सामग्री से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी