लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत- सीएम योगी बोले, गुरु परंपरा ने सिखाई सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति

On

लखनऊ। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ। यह यात्रा सिख समुदाय के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब से जुड़ी है, जो सिख आस्था का अत्यंत पवित्र प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विरासत को अक्षुण्ण रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी प्रेरणा पहुंचाएं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

 

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में शादी के तीन सप्ताह बाद ससुराल छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी विवाहिता, पंचायत के बाद बनी सहमति

और पढ़ें खतौली-फुलत मार्ग पर सड़क पर फन फैलाकर बैठा नाग, दहशत में राहगीर; घंटों यातायात रहा अवरुद्ध

लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवाणी सुनी और यात्रा सदस्यों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी ने सीएम योगी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी परंपरा में यह कहा गया है, ‘जिथे जाए बहे मेरा सतगुरु, सो थान सुहावा राम राजे।’ अर्थात जहां भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान रामराज्य की तरह पवित्र और पुण्यभूमि बन जाता है।

और पढ़ें बिजनौर में 50 लाख वर्ग फुट में आस्था का समंदर: विदुर कुटी में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां

 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमें उस गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ती है, जिसने भारत की संस्कृति, साहस और बलिदान की भावना को नई दिशा दी। सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शुरू हुई है। यह केवल श्रद्धा की यात्रा नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देने वाली यात्रा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय है।

 

गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहिबजादों ने जिस प्रकार धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह भारत के इतिहास को नई प्रेरणा देता है। सीएम योगी ने कहा कि लगभग ढाई सौ वर्षों से गुरु महाराज के पावन चरण पादुकाएं, जो पहले अखंड भारत के हिस्से पाकिस्तान में थीं, अब पटना साहिब में स्थापित की जा रही हैं। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा पूरे देश में गुरु परंपरा के प्रति सम्मान और गौरव का भाव जगाती जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि लखनऊ का यहियागंज गुरुद्वारा इसलिए भी विशेष है क्योंकि गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह की स्मृतियां इस स्थान से जुड़ी हैं। यह गुरुद्वारा हमारी साझा आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सीएम योगी ने सिख समुदाय के प्रति आदर व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विरासत को अक्षुण्ण रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी प्रेरणा पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज की यह यात्रा केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शन है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस 'गुरु चरण यात्रा' को राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक जागरण के संदेश के रूप में आगे बढ़ाएं।




लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: मोहल्ला पंसारियान में परिवार पर हमला, पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

शामली। शहर  के मोहल्ला पंसारियान एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर शहर...
शामली 
शामली: मोहल्ला पंसारियान में परिवार पर हमला, पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

विश्वविख्यात बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली में भव्य स्वागत, प्रमोशन किया SMP न्यूट्रेशन

शामली। मंगलवार को विश्वप्रसिद्ध बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होने शहर के...
शामली 
विश्वविख्यात बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली में भव्य स्वागत, प्रमोशन किया SMP न्यूट्रेशन

सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

शामलीः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में अशवनी कौशिक बने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव अशवनी शर्मा सींगरा...
शामली 
शामलीः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में अशवनी कौशिक बने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

सहारनपुर। शहर के बाबालाल दास घाट व मानकमऊ स्थित घाट पर आज भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

महोबा: पुलिस की चूक,कस्टडी में आरोपी बना रहे थे रील! वीडियो वायरल

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस कस्टडी में रखे गए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महोबा: पुलिस की चूक,कस्टडी में आरोपी बना रहे थे रील! वीडियो वायरल