गणतंत्र दिवस 2025: अमेरिका समेत कई देशों ने भारत को दी शुभकामनाएं, मजबूत रिश्तों पर जोर

On

वाशिंगटन। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिका ने भारत को बधाई दी और दोनों देशों के बीच गहरे और मजबूत रिश्तों का जिक्र किया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक और मजबूत बंधन है, जो समय के साथ और अधिक व्यापक और प्रभावशाली हुआ है।

रुबियो ने अपने संदेश में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत के लोगों को आपके गणतंत्र दिवस पर दिल से बधाई देता हूं।" उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत की साझेदारी न केवल द्विपक्षीय स्तर पर, बल्कि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की शांति और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज और उभरती हुई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही क्वाड मंच के तहत भी भारत और अमेरिका की सक्रिय भागीदारी क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत बना रही है।

ये भी पढ़ें  सरकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन, 11 लाख से ज्यादा लोगों तक बनाई पहुंच

रुबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका-भारत संबंध दोनों देशों और पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए ठोस और सकारात्मक परिणाम ला रहे हैं। उन्होंने भविष्य की ओर देखते हुए कहा, "मैं आने वाले वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" पिछले दो दशकों में अमेरिका और भारत के रिश्ते रक्षा, व्यापार, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़े हैं। आज यह साझेदारी इंडो-पैसिफिक ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जहां दोनों देश अपने क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर स्थिरता, आर्थिक विकास और नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बीच, भूटान के पीएम त्शेरिंग तोबगे ने संदेश जारी कर भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। और लिखा, "मैं इस खुशी के गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार और लोगों को गर्मजोशी भरी और दिल से शुभकामनाएं देने में भूटान के लोगों के साथ शामिल हूं।

ये भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस से पहले सीबीआई के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

यह अवसर देश की समृद्ध यात्रा और उस भावना का सम्मान करता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है, साथ ही यह हमारे दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और गहरे संबंधों को भी दर्शाता है। जैसे ही हम इस सार्थक रास्ते पर पीछे मुड़कर देखते हैं, हमें भूटान और भारत के बीच स्थायी दोस्ती की याद आती है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हमारी साझेदारी और साझा आकांक्षाएं और मजबूत होती रहेंगी। भारत में हमारे प्यारे दोस्तों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" रूस के दूतावास ने भी भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं, जिससे भारत के प्रति अंतरराष्ट्रीय सद्भाव और मित्रता का संदेश मजबूत बताया। रूस के दूतावास ने अलग-अलग भाषाओं में 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। रूस के दूतावास ने कहा, "भारत एक ऐसी जगह है जहां पुरानी समझ और भविष्य के सपने साथ-साथ चलते हैं।

ये भी पढ़ें  भारत के रीजनल एविएशन मार्केट में अपनी पैठ जमाने को तैयार रूस, 'विंग्स इंडिया 2026' में प्रदर्शित करेगा दो यात्री विमान

भारत ने दुनिया को दिखाया है कि विविधता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। भारत का गणतंत्र हर इंसान की गरिमा में विश्वास पर आधारित है।" रूसी दूतावास की ओर भारत की विभिन्न भाषाओं में ये शुभकामनाएं दी गई। ऐसे ही पंजाबी भाषा में कहा, "भारतीय लोकतंत्र सिर्फ कानूनों की एक प्रणाली नहीं है, बल्कि सम्मान का एक गहरा दर्शन है।" तमिल भाषा में शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपके लोग भविष्य बनाते हुए अपनी विरासत को बचाकर रखते हैं।" बांग्लादेश के दूतावास ने भी भारत को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया और भारतीयों द्वारा मनाया जाने वाला एक खास दिन है। गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ऑस्ट्रेलिया-भारत की मजबूत दोस्ती के एक और साल के लिए भी शुभकामनाएं।" 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

नोएडा पुलिस ने पकड़े मोबाइल चोर और अवैध हथियार के साथ युवक

नोएडा। दिल्ली से नोएडा आकर विभिन्न बाजारों में व अन्य जगहों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर चोर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने पकड़े मोबाइल चोर और अवैध हथियार के साथ युवक

कम लागत में खेती से बड़ा कमाल, चाइनीज कैबेज ने किसानों की जिंदगी बदल दी, 55 दिन में लाखों की कमाई

जब मेहनत सही दिशा में लगती है और फसल सही चुनी जाती है तब खेती घाटे का नहीं बल्कि मुनाफे...
कृषि 
कम लागत में खेती से बड़ा कमाल, चाइनीज कैबेज ने किसानों की जिंदगी बदल दी, 55 दिन में लाखों की कमाई

उत्तर प्रदेश

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से हुई दर्दनाक मौत

मेरठ। बंद फाटक में रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। महिला की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से हुई दर्दनाक मौत