मुज़फ्फरनगर कोर्ट से संजय सिंह को मिली राहत, योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान का मामला हुआ खत्म
मुजफ्फरनगर -आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मुज़फ्फरनगर की अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला बंद कर दिया है। आप सांसद के खिलाफ सांप्रदायिक दुर्भावना के मामले की फाइल को कोर्ट ने बंद कर दिया। 2020 में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना कर पुलिस ने […]
मुजफ्फरनगर -आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मुज़फ्फरनगर की अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला बंद कर दिया है।
आप सांसद के खिलाफ सांप्रदायिक दुर्भावना के मामले की फाइल को कोर्ट ने बंद कर दिया। 2020 में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना कर पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में क्लोजिंग रिपोर्ट लगा दी थी। सीजेएम कोर्ट ने एफआर स्वीकार करते हुए फाइल बंद कर दी।
मुजफ्फरनगर के अहाता औलिया निवासी गौरव अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के विरुद्ध शहर कोतवाली में 13 अगस्त 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव अग्रवाल और उनके साथियों ने संजय सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 12 अगस्त 2020 को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांप्रदायिक दुर्भावना फैलाने वाले बयान दिये थे। संजय सिंह, सभाजीत और ब्रज कुमारी ने योगी आदित्यनाथ पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया गया था कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जाति वर्ग के लोगों में भेद किया जा रहा है। जिससे सामाजिक समरसता भंग हो रही है।
आरोप था कि संजय सिंह ने बयान दिया की प्रदेश में लोगों को चुन चुन कर मारा जा रहा। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है। तत्कालीन डिप्टी सीएम ब्राह्मण होने के बावजूद अपनी जाति वर्ग के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे। दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भी मौर्य समाज के पक्ष में कुछ न कर पाने की बात कही गई थी। यहां तक की तत्कालीन राष्ट्रपति के दलित होने के नाते उन्हें राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर निमंत्रण न देने का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़ें सर्राफा कारोबारी ने खा ली चूहा मार दवाई, पुलिस और ब्लैकमेलरों पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे है उत्पीड़न सांसद संजय सिंह पर दर्ज मुकदमे के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने विवेचना की थी। साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट लगा दी थी। सीजेएम कोर्ट में पुलिस FR का संज्ञान लेते हुए उसे स्वीकार कर सांसद संजय सिंह के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की फाइल बंद कर दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां