संसद में अडानी को लेकर जारी गतिरोध आज खत्म होने के आसार, सरकार ने विपक्षी दलों से किया सम्पर्क !

On

नई दिल्ली। अडानी मसले पर विपक्षी दलों द्वारा जेपीसी की मांग को लेकर संसद में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध मंगलवार को खत्म हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, संसद की कार्यवाही को चलाने को लेकर सरकार और कई विपक्षी दलों के बीच सहमति बन गई है और ऐसे में यह बताया जा […]

नई दिल्ली। अडानी मसले पर विपक्षी दलों द्वारा जेपीसी की मांग को लेकर संसद में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध मंगलवार को खत्म हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, संसद की कार्यवाही को चलाने को लेकर सरकार और कई विपक्षी दलों के बीच सहमति बन गई है और ऐसे में यह बताया जा रहा है मंगलवार से संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो सकती है।

UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर   ये भी पढ़ें  UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को लगातार तीसरे दिन अडानी के मसले पर संसद की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाने के बाद संसदीय मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और उनके राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क साध कर उनके साथ बैठक की।

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

जोशी ने सदन के अंदर सबसे ज्यादा हंगामा और नारेबाजी करने वाले कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके सहित कई अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें यह कहते हुए मनाने की कोशिश कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर, इसे पारित करना संसदीय परंपरा का अंग और संसद की जिम्मेदारी है।

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल  ये भी पढ़ें  बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

उच्चस्तरीय सूत्र की माने तो बैठक में मौजूद विपक्षी नेता भी जोशी की बात से सहमत दिखाई दिए। ज्यादातर विपक्षी दल सदन में चर्चा करने और चर्चा के दौरान अडानी मसले पर अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं क्योंकि इन दलों को  यह लगता है कि एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में चर्चा नहीं होने देने का गलत मैसेज देश की आम जनता खासकर आदिवासी समुदाय में जा सकता है।

ऐसे में विपक्ष के कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से सरकार को इस तरह के संकेत मिले है कि वो मंगलवार से संसद की कार्यवाही को चलने देने के लिए तैयार है, यानी संसद के अंदर पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध के मंगलवार को खत्म होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

दरअसल, विपक्षी दल हिंडनबर्ग और अडानी समूह की जांच के लिए जेपीसी का गठन करने या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह, गुरुवार और शुक्रवार को भी अडानी के मसले पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन में कोई कामकाज नहीं हो पाया था। हंगामे के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संसद में कोई कामकाज नहीं हो पाया।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम