बंगलादेश-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता, आयात शुल्क घटकर हुआ 19 प्रतिशत

On

वाशिंगटन । अमेरिका और बंगलादेश के बीच एक पारस्परिक व्यापार समझौता हुआ है, जो बंगलादेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत कर देगा और कुछ वस्त्र एवं परिधान उत्पादों पर छूट प्रदान करेगा और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि यह समझौता एक ऐसा तंत्र स्थापित करेगा जिसके तहत बंगलादेश के कुछ कपड़ाें और परिधान एवं उत्पादों को शून्य पारस्परिक आयात शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके तहत अमेरिकी मूल की सामग्रियों का उपयोग करके बनाए गए 'कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों के लिए भी छूट' दिया गया है। पात्रा आयात की मात्रा का निर्धारण बंगलादेश द्वारा उपयोग किये गये कपास और मानव निर्मित फाइबर के साथ-साथ अमेरिकी सामग्री के इस्तेमाल के आधार पर किया जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, विवादित वीडियो को लेकर दी शिकायत  ये भी पढ़ें  असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, विवादित वीडियो को लेकर दी शिकायत 

व्हाइट हाउस के बयान में बताया गया है कि बंगलादेश लगभग 3.5 अरब डॉलर के अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद करेगा, जिसमें गेहूं, सोया, कपास और मक्का शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 15 वर्षों में लगभग 15 अरब डॉलर ऊर्जा उत्पादों की भी खरीददारी बंगलादेश द्वारा की जाएगी। साथ ही इसमें अमेरिकी विमानों के खरीद का भी उल्लेख किया गया है।
यह समझौता 2013 में हस्ताक्षरित अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार और निवेश सहयोग मंच समझौते (टीआईसीएफए) पर आधारित है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे एक-दूसरे के बाजारों तक 'अभूतपूर्व पहुंच' के रूप में वर्णित किया है।
अमेरिका और बंगलादेश ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य 'द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को गहरा करना' और दोनों देशों के निर्यातकों के लिए 'बाजार पहुंच का विस्तार करना' है।

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर ये भी पढ़ें  सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

सौदे के तहत, बंगलादेश, अमेरिकी औद्योगिक और कृषि सामानों के लिए 'महत्वपूर्ण तरजीही बाजार पहुंच' प्रदान करेगा, जिसमें रसायन, चिकित्सा उपकरण, मशीनरी, मोटर वाहन और पुर्जे, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपकरण, ऊर्जा उत्पाद, सोयाबीन, डेयरी उत्पाद, गोमांस, पोल्ट्री, ट्री नट्स और फल शामिल हैं।
दोनों देशों ने 'द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को प्रभावित करने वाली गैर-टैरिफ बाधाओं' को दूर करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें बंगलादेश, अमेरिकी वाहन सुरक्षा और उत्सर्जन मानकों को स्वीकार करने, चिकित्सा उपकरणों और फार्मास्यूटिकल्स के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) प्रमाणपत्रों को मान्यता देने और अमेरिकी पुनर्मािनर्मित वस्तुओं और पुर्जों पर प्रतिबंध हटाने के लिए सहमत हुआ है।

बजट सत्र के पहले दिन बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक—2017 के बाद बदला यूपी का चेहरा ये भी पढ़ें  बजट सत्र के पहले दिन बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक—2017 के बाद बदला यूपी का चेहरा

बंगलादेश ने 'विश्वसनीय सीमाओं के पार डेटा के मुफ्त हस्तांतरण' की अनुमति देने और विश्व व्यापार संगठन में इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण पर सीमा शुल्क पर स्थायी रोक का समर्थन करने पर भी सहमति जतायी है। साथ ही कृषि आयात के लिए विज्ञान और जोखिम-आधारित मानकों को अपनाने, बीमा क्षेत्र में बाधाओं को कम करने, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने और अच्छी नियामक प्रथाओं को लागू करने की भी प्रतिबद्धता जताई है।

इसके अतिरिक्त बंगलादेश ने 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त श्रम अधिकारों' की रक्षा करने का संकल्प लिया है, जिसमें जबरन श्रम से उत्पादित वस्तुओं के आयात को प्रतिबंधित करना और श्रम कानूनों में संशोधन करके संघों की स्वतंत्रता और सामूहिक सौदेबाजी की पूरी तरह से रक्षा करना एवं प्रवर्तन को मजबूत करना शामिल है।
समझौते में पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार विरोधी उपाय, बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा और सब्सिडी तथा राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के कारण होने वाली विकृतियों को दूर करने की प्रतिबद्धताएं भी शामिल हैं। बंगलादेश भौगोलिक संकेतों पर 'महत्वपूर्ण प्रावधानों' पर सहमत हुआ है, विशेष रूप से पनीर और मांस उत्पादों के लिए।

दोनों देशों ने यह भी कहा कि वे आपूर्ति श्रृंखला की लचीलापन बढ़ाने, शुल्क चोरी का मुकाबला करने, निर्यात नियंत्रण पर सहयोग करने और निवेश पर जानकारी साझा करने के लिए 'आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा' को भी मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि अमेरिका के निर्यात-आयात बैंक और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम सहित अमेरिकी संस्थान पात्रता और कानून के अधीन, 'बंगलादेश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश का समर्थन करने पर विचार करेंगे।'

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शराब के नशे में 'कलयुगी' बेटे का तांडव: पिता को पीटा, बीच-बचाव करने आए चाचा के सिर पर दरांती से किया जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मंदौड़ में शराब की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शराब के नशे में 'कलयुगी' बेटे का तांडव: पिता को पीटा, बीच-बचाव करने आए चाचा के सिर पर दरांती से किया जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी जेल फाटक से बायपास तक बनेगा नाला, पचैंडा रोड पर नाला निर्माण के लिए ₹37 करोड़ मंजूर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी जेल फाटक से बायपास तक बनेगा नाला, पचैंडा रोड पर नाला निर्माण के लिए ₹37 करोड़ मंजूर

मुजफ्फरनगर में गूंजा 'गोमाता' का जयघोष: 'गोदान' फिल्म देख भावुक हुए संत, गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की उठी मांग

मुजफ्फरनगर। सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा की धुरी मानी जाने वाली गोमाता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गूंजा 'गोमाता' का जयघोष: 'गोदान' फिल्म देख भावुक हुए संत, गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की उठी मांग

मुजफ्फरनगर में दबंगों के आगे बेबस बुजुर्ग दंपति! खालापार में अवैध कब्जे और जुल्म की इंतहा, फफक-फफक कर रो पड़े पीड़ित

मुजफ्फरनगर। जनपद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बुजुर्ग दंपति को न्याय के लिए मीडिया की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दबंगों के आगे बेबस बुजुर्ग दंपति! खालापार में अवैध कब्जे और जुल्म की इंतहा, फफक-फफक कर रो पड़े पीड़ित

मुजफ्फरनगर को गडकरी का बड़ा तोहफा: NH-58 बाईपास के लिए ₹419.47 करोड़ मंजूर, 6-लेन फ्लाईओवर से खत्म होगा जाम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक और औद्योगिक केंद्र मुजफ्फरनगर के लिए बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर को गडकरी का बड़ा तोहफा: NH-58 बाईपास के लिए ₹419.47 करोड़ मंजूर, 6-लेन फ्लाईओवर से खत्म होगा जाम

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर पत्नी और बच्चों को मार खुद भी दी जान

मथुरा,। जिले के थाना महावन के खप्परपुर में हुआ सामूहिक आत्महत्या केस में मंगलवार शाम नया मोड़ उस समय आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर पत्नी और बच्चों को मार खुद भी दी जान

सर्वाधिक लोकप्रिय