जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन

मुंबई। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है। फिल्म के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में एक महीने तक राज किया था। 'धुरंधर-2' को जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कलेक्शन के मामले में फिल्म के पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर कई जानकारी सामने आ रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में एक सीन को शूट करते वक्त अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना फूट-फूट कर रोए थे। 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है, जो आईएसआई में भारत के खिलाफ अभियान की अहम कड़ी हैं।
ये भी पढ़ें तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज
ये भी पढ़ें प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायलजबकि अक्षय खन्ना ल्यारी के डॉन बने थे। फिल्म में मुंबई 26/11 के हमले का एक सीन फिल्माया गया है, जिसमें रहमान डकैत और मेजर इकबाल खुशी से झूम उठते हैं और रणवीर सिंह अपने भावनाओं को काबू में रखते हुए तालियां बजाते हैं। इस सीन को फिल्माने के तुरंत बाद असल में अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना दोनों भावुक होकर रोने लगे थे क्योंकि उन्होंने खुद उस दुख को महसूस किया था। फिल्म की डिमांड के हिसाब से पाकिस्तानी किरदार निभाना अभिनेताओं के लिए उतना भी आसान नहीं था, जितना पर्दे पर दिखाया गया। इस बात का खुलासा खुद फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे आर. माधवन ने किया था।
उन्होंने बताया कि सीन के कट होते ही सेट पर माहौल काफी मायूसी वाला हो गया और होना भी चाहिए क्योंकि हम भारतीय हैं और हम सभी किसी न किसी तरह से उससे जुड़े हैं। इस इंटरव्यू की छोटी-छोटी क्लिप्स को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 'धुरंधर' को बनाना मेकर्स के लिए भी आसान नहीं था। आदित्य धर को फिल्म की रिसर्च के लिए ही दो साल लगे थे, और रिसर्च के साथ फिल्म का बजट भी बढ़ गया था। ऐसे में फिल्म के लिए निवेशक मिलने में मुश्किल हो रहे थे, लेकिन 3 सालों की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म को पर्दे पर उतारा गया। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि हिंदी सिनेमा में फिल्ममेकिंग के नए आयाम भी खोल दिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां