मोटे अनाज के लाभ बता किसानों को रिझाएगी योगी सरकार, होटल और रेस्तरां में जल्द मिलेंगे इनसे बने पकवान

On

मीरजापुर। मोटे अनाज के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने के लिए कृषि सूचना तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही कृषक जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि मोटे अनाज के उत्पादन और उत्पाद बनाने की तरफ किसानों व उत्पाद निर्माताओं का रुझान बढ़े। अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 में कृषि विभाग की ओर से मोटे […]

मीरजापुर। मोटे अनाज के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने के लिए कृषि सूचना तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही कृषक जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि मोटे अनाज के उत्पादन और उत्पाद बनाने की तरफ किसानों व उत्पाद निर्माताओं का रुझान बढ़े।

अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 में कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज के लाभ के बारे में किसानों को बताने के साथ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार है।

बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़ ये भी पढ़ें  बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़

अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 में मोटे अनाज हर आम एवं खास की थाली का हिस्सा बनें। ऐसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच रही है। मोटे अनाज बाजरा, रागी, ज्वार, सावां, कोदो आदि के उत्पादन को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। यही नहीं, मोटे अनाज के प्रोत्साहन के लिए सरकार की नीति को किसानों और जनता के बीच रखा जाएगा। सरकार किसानों को मोटे अनाज का अधिक उत्पादन करने के लिए सब्सिडी देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत बाजरा के हाइब्रिड पर 50 प्रतिशत अनुदान है। इस बार मिनी किट भी बांटा जाएगा। मोटे अनाज के उत्पादन के लिए एफपीओ के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल ये भी पढ़ें  खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल

उप कृषि निदेशक डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनपद में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्तिथियां हैं। ऐसे में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर कई प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में मोटे अनाज की बयार बहेगी।

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

2450 हेक्टेयर में ज्वार तो 7350 हेक्टेयर में बाजरा की होती है खेती

जनपद सलाहकार डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के विकास खंड छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी, सीटी, सीखड़, नारायनपुर व जमालपुर में ज्वार व बाजरा की पैदावार की जा रही है। ज्वार की खेती का क्षेत्रफल 2450 हेक्टेयर तो बाजरा की खेती का क्षेत्रफल 7350 हेक्टेयर है। अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 में इन फसलों का क्षेत्रफल व उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कोदो, मड़ुवा, झिंगोरा व चेना की बुवाई के लिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। मोटे अनाज में बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो, कुटकी, चेना व कांगनी आते हैं।

मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के साथ ब्रांडिंग पर भी फोकस

योगी सरकार का मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के साथ इनके उत्पादों की ब्रांडिंग पर भी फोकस है। मिलेट्स से बने पकवान और डिशेज को होटल और रेस्तरां के मीनू में भी शामिल करने पर विमर्श किया जाएगा। मोटे अनाजों की बिक्री सुलभ हो, इसके लिए मंडियों में अलग से मिलेट्स आउटलेट्स खुलेंगे। इससे किसानों की अच्छी कमाई होगी।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं