अडाणी समूह के शेयरों में दूसरे दिन भी गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज 4 फीसदी टूटा

नई दिल्ली। उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाली अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) पर 3.52 फीसदी की गिरावट के साथ 1,657.05 रुपये प्रति शेयर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई पर 3.30 […]
नई दिल्ली। उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाली अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) पर 3.52 फीसदी की गिरावट के साथ 1,657.05 रुपये प्रति शेयर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई पर 3.30 फीसदी टूटकर 1,661.00 पर कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही अडाणी समूह की कुछ अन्य कंपनियों के शेयर भी अपने निचले स्तर पर है। अडाणी पावर का शेयर गिरकर 148.30 रुपये रह गया है, तो अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर लुढ़कर 1,070.55 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर गिरकर 653.40 रुपये और अडाणी टोटल गैस के शेयर फिसलकर 1,135.60 रुपये रह गए हैं। इसी तरह अडाणी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपये प्रति शेयर पर रह गए हैं, जबकि एनडीटीवी के शेयर 188.35 रुपये रह पर है।
इन सभी कंपनियों के शेयरों में करीब पांच-पांच फीसदी तक की गिरावट आई है। अंबुजा सीमेंट के शेयर बीएसई पर 4.04 फीसदी गिरकर 328.55 रुपये, एसीसी के शेयर 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपये और अडाणी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) के शेयर 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 546.70 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 498.45 अंक यानी 0.82 की उछाल के साथ 60,930.29 के स्तर पर है।
अमेरिकी वित्तीय साख कंपनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूट गया था। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अडाणी समूह की 4 कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है, जिसका असर भी कारोबार के दौरान समूह की कंपनियों पर दिख रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां