आयकर छूट से तो खुश ,पर महंगाई नहीं हो रही कम, मध्यम वर्ग को नहीं जगी कोई आस !

On

नई दिल्ली- 2023-24 के आम बजट के ऐलान के बाद एक ओर पूरा मध्य वर्ग आयकर में भारी छूट से प्रसन्न है पर महंगाई से राहत नहीं महसूस कर रहा है। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहने वाली गृहणी विमला देवी ने बातचीत में कहा, मुझे तो कोई फर्क नहीं लगता बजट में, क्यों […]

नई दिल्ली- 2023-24 के आम बजट के ऐलान के बाद एक ओर पूरा मध्य वर्ग आयकर में भारी छूट से प्रसन्न है पर महंगाई से राहत नहीं महसूस कर रहा है।

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहने वाली गृहणी विमला देवी ने बातचीत में कहा, मुझे तो कोई फर्क नहीं लगता बजट में, क्यों कि आटा, दाल, चावल जैसी बुनियादी वस्तुओं के दाम में कोई अंतर नहीं आने जा रहा है। मिडिल क्लास के लिए सरकार ने क्या किया है? मेरे हिसाब से तो महंगाई कम होनी चाहिए थी, जिसमें की कोई कमी नहीं आई है। सिर्फ निजी टैक्स में राहत मिल जाने से महंगाई कम नहीं होगी।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1,342 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़ रुपए ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1,342 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़ रुपए

वहीं दिल्ली के एक अन्य नौकरी पेशा युवक जगमोहन ने कहा कि बजट से हर परिवार को बहुत उम्मीद होती है कि सरकार आम आदमी के लिए कुछ राहत लेकर आएगी। मिडिल क्लास को आईटीआर में थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन ये जुमला है। सात साल में ये राहत उम्मीद से थोड़ी कम रही। सरकार अपने खर्चे कम करने की बजाय आम आदमी की जेब में डाका डालती रही है। कोरोना संकट के बाद मिडिल क्लास फैमिली को सरकारी योजना के अलावा कुछ खास राहत नहीं मिली थी। इस बार सरकार कुछ और राहत सरकार दे सकती थी।

मिडल ईस्ट तनाव के बीच बुकिंग कई गुना बढ़ी, भारत 60% LPG आयात करता है, जिसका 90% होर्मुज स्ट्रेट से आता है ..सरकार ने दी पैनिक न होने की सलाह ये भी पढ़ें  मिडल ईस्ट तनाव के बीच बुकिंग कई गुना बढ़ी, भारत 60% LPG आयात करता है, जिसका 90% होर्मुज स्ट्रेट से आता है ..सरकार ने दी पैनिक न होने की सलाह

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले अनिल कुमार ने कहा कि बजट में आय कर सीमा को 5 से 7 लाख रुपये करना एक अच्छा कदम है। इसका प्रभाव प्रमुख क्षेत्रों पर भी पड़ेगा, जिससे महीने भर की आय को व्यवस्थित करने में भी परिवार को सहूलियत होगी। सरकार ने आयकर की सीमा तो बढ़ा दी है, लेकिन बचत और होम लोन पर मिलने वाली आयकर सुविधा को समाप्त कर दिया है। ये थोड़ा निराशाजनक है। इसके साथ ही सरकार अगर पेट्रोल- डीजल और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के भी दाम कम करती तो शायद इससे महंगाई भी कम हो जाती, क्योंकि इनका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है।

भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे ये भी पढ़ें  भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

एक दुकानदार पिंटू ने आगे कहा, जहां तक मेरी समझ है, यह पूरा बजट दूरगामी परिणाम वाला हो सकता है। कुछ यंत्रों के दामों में जरूर गिरावट हुई है, लेकिन आवश्यक दैनिक इस्तेमाल करने वाले वस्तुओं में भी छूट की हम उम्मीद कर रहे थे। सरकार विशेषज्ञों की राय लेकर ही बजट बनाती है तो आने वाले दिनों इसके परिणाम साफ हो पाएंगे कि सरकार कितनी कामयाब रही।

किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत मोटे अनाजों को उपजाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ज्वार, बाजरा और रागी की उपज बढ़ाने पर जोर है। शायद इसके पीछे सरकार की मंशा किसानों को राहत देने की हो।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव