शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का असर

On

 

 

 

मुंबई। पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा।

मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर दोनों देशों ने शनिवार को एक साझा बयान जारी किया जिसमें बताया गया है कि किन-किन वस्तुओं पर दोनों देशों में कितना-कितना आयात शुल्क और सीमा शुल्क घटाया जायेगा। इस समझौते से सेक्टर विशेष को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी।

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर ये भी पढ़ें  रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर

पिछले सप्ताह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद व्यापार समझौता होने की घोषणा की गयी थी जिससे सेंसेक्स एक दिन में दो हजार अंक (ढाई प्रतिशत) से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ था।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी का चाबुक, 'गलत क्लासिफिकेशन' के चलते लगा 6.37 करोड़ का जुर्माना ये भी पढ़ें  ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी का चाबुक, 'गलत क्लासिफिकेशन' के चलते लगा 6.37 करोड़ का जुर्माना

 

आने वाले सप्ताह में गुरुवार को आधार वर्ष 2024 की सीरीज पर पहली बार खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। निवेशकों की नजर इस पर भी होगी। वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने हैं।

 

पिछले सप्ताह रविवार को आम बजट के दिन विशेष सत्र के कारण शेयर बाजारों में छह दिन कारोबार हुआ। यह पूरा सप्ताह बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1,310.62 अंक (1.59 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में रहा।

 

बजट के दिन रविवार को सेंसेक्स 1,547 अंक टूट गया। अगले ही दिन सोमवार को इसमें 944 अंक की तेजी देखी गयी। मंगलवार सुबह अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने की जानकारी आने के बाद सेंसेक्स 2,073 अंक उछल गया। बुधवार और शुक्रवार को भी सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ जबकि गुरुवार को गिरावट रही। सप्ताहांत पर यह 83,580.40 अंक पर बंद हुआ।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 373.05 अंक यानी 1.47 प्रतिशत चढ़कर शुक्रवार को 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक सप्ताह के दौरान 1.98 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.35 प्रतिशत मजबूत हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड के शेयर सबसे अधिक 14.26 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। ऊर्जा क्षेत्र की ही एनटीपीसी का शेयर 2.61 फीसदी चढ़ गया। एफएमसीजी कंपनी ट्रेंट में 8.80 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 2.11 प्रतिशत और आईटीसी में 1.19 प्रतिशत की तेजी रही।

 

वित्तीय एवं बैंकिंग कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर 5.49 फीसदी चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक में 3.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 3.6 और एचडीएफसी बैंक में 1.27 प्रतिशत की तेजी रही। एक्सिस बैंक का शेयर 2.09 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक में 1.03 फीसदी की सप्ताहिक गिरावट रही। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.24 फीसदी और मारुति सुजुकी का 2.74 फीसदी ऊपर रहा।

 

बंदरगाह क्षेत्र की अडानी पोर्ट्स का शेयर 9.35 प्रतिशत, विमान सेवा कंपनी इंडिगो का 6.84 प्रतिशत और दवा कंपनी सनफार्मा का 6.25 प्रतिशत की बढ़त में रहा। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.94 प्रतिशत, दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में 3.57 प्रतिशत और इटरनल में 3.56 प्रतिशत की तेजी रही।

 

इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी एलएंडटी का शेयर 3.41 प्रतिशत, इस्पात कंपनी टाटा स्टील का 2.05 प्रतिशत और सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का 0.20 प्रतिशत चढ़ा।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां साप्ताहिक नुकसान में रहीं। इंफोसिस का शेयर 8.14 फीसदी, टेक महिंद्रा का 7.12, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 5.95 और टीसीएस का 5.88 प्रतिशत टूट गया। बीईएल में 4.33 फीसदी और एशियन पेंट्स में 1.07 फीसदी की गिरावट रही।

 

 

 



वार्ता

Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव से रुपए के अवमूल्यन और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम है।...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

इंदौर का नाम आते ही लोगों के मन में साफ सुथरा शहर स्वादिष्ट खानपान और अनोखे त्योहारों की याद ताजा...
मध्य प्रदेश 
रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश