भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; एफएमसीजी और आईटी में गिरावट

On

 मुंबई। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले।

इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,065.75) से 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,867.30) से 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला। खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.22 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 137.67 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,203.42 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,904.95 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। व्यापक बाजार की बात करें तो, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स पैक में, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल थे। जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले सत्र में बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी रिकवरी जारी रखी, निफ्टी50 25,850 से ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। एक्सपर्ट ने बताया कि तकनीकी दृष्टि से निफ्टी ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर खुद को बनाए रखा है और 25,700-25,800 के दायरे के ऊपर टिके रहने से इसकी मजबूती बढ़ी है। निफ्टी के लिए अगला रेजिस्टेंस 26,000 के पास है, इसके बाद 26,100 का स्तर अहम रहेगा। अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और मौजूदा तेजी आगे भी जारी रह सकती है। नीचे की ओर 25,700 पहला अहम सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर देखा जाएगा।

भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया ये भी पढ़ें  भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

कुल मिलाकर, बाजार की संरचना सकारात्मक बनी हुई है और बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है, जिसमें तेजी का रुझान बना रह सकता है। निवेशक बैंकिंग, पीएसयू, मेटल्स और नतीजों व सेक्टर से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर फोकस कर सकते हैं। हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम रेजिस्टेंस के पास पहुंचने के कारण सतर्कता और सख्त रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जाती है। 

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची  ये भी पढ़ें  फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव से रुपए के अवमूल्यन और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम है।...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

इंदौर का नाम आते ही लोगों के मन में साफ सुथरा शहर स्वादिष्ट खानपान और अनोखे त्योहारों की याद ताजा...
मध्य प्रदेश 
रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश