"AI से अब तक एक भी नौकरी नहीं गई": डेलॉइट के वैश्विक AI प्रमुख नितिन मित्तल का बयान

On

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से इंडस्ट्री को बदल रहा है और मैंने इसके चलते अब तक एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी है। डेलॉइट के प्रिंसिपल और ग्लोबल एआई लीडर नितिन मित्तल ने शुक्रवार को यह बयान दिया। एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में “आखिरी नौकरी? एआई और काम का भविष्य” शीर्षक वाले सत्र के दौरान बोलते हुए मित्तल ने कहा कि उन्होंने एआई के कारण नौकरी जाने का एक भी उदाहरण नहीं देखा है। मित्तल ने कहा, "मैंने एआई के कारण एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखा," उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे एजेन्टिक एआई जैसी उभरती टेक्नोलॉजी वर्क पैटर्न को नया रूप दे रही है।

 

और पढ़ें सोने में तेजी का असर! भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़कर पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

और पढ़ें पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

उन्होंने बताया कि कुछ नौकरियां -जिनमें खासकर बार-बार कोडिंग होती है- प्रभावित हो रही हैं, लेकिन वे गायब होने के बजाय विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा, “कोडिंग इसका एक आदर्श उदाहरण है। जिन नौकरियों पर असर पड़ रहा है, वे इंसानों द्वारा की जाने वाली व्हाइट कोडिंग है। विशेष रूप से एजेंटिक एआई ऐसी नौकरियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन मुझे एक भी ऐसी नौकरी नहीं मिली जो एआई के कारण चली गई हो।” मित्तल ने एजेंटिक एआई को ऑटोनॉमस सिस्टम बताया जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकती हैं, योजना बना सकती हैं और कार्य कर सकती हैं।

और पढ़ें धनतेरस के बाद सोना-चांदी के दाम स्थिर, सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं

 

उन्होंने सॉवरेन एआई के महत्व पर भी जोर दिया, जो न केवल डेटा की सुरक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र की संस्कृति और भाषा को भी संरक्षित करता है। यह पूछे जाने पर कि भारत वैश्विक एआई क्रांति में एक "बैक ऑफिस" बनकर न रह जाए, मित्तल ने कहा कि देश अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण पहले से ही एक स्वाभाविक लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा, "अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण भारत को एआई में तकनीक लागू करने में एक जोरदार और स्वाभाविक लाभ प्राप्त है। लेकिन सवाल यह है कि हम इसका लाभ कैसे उठाएं? इसके लिए बड़े पैमाने पर री-स्किलिंग डेवलपमेंट और निवेश की आवश्यकता है।"

 

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि भारत सरकार ने एआई-केंद्रित कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, लेकिन समग्र समाज को इस बदलाव को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, "चुनौती यह है कि नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंतित होने के बजाय, हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि हम एआई के निवेशक और उपभोक्ता कैसे बन सकते हैं।" 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

लखनऊ में अटल और कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण, राजनाथ सिंह बोले - लखनऊ बने विश्वस्तरीय शहर

लखनऊ। रक्षामंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई और पूर्व राष्ट्रपति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
लखनऊ में अटल और कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण, राजनाथ सिंह बोले - लखनऊ बने विश्वस्तरीय शहर

धनतेरस के बाद सोना-चांदी के दाम स्थिर, सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। धनतेरस के अगले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी बिना किसी बदलाव के सपाट...
बिज़नेस 
धनतेरस के बाद सोना-चांदी के दाम स्थिर, सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं

यूपी विधान परिषद चुनाव 2025: स्नातक और शिक्षक खंड की 11 सीटों पर तेज़ हुई राजनीति

आगरा। विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक खंड की रिक्त होने वाली 11 महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव के लिए राजनीतिक...
यूपी विधान परिषद चुनाव 2025: स्नातक और शिक्षक खंड की 11 सीटों पर तेज़ हुई राजनीति

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी पहुंचे । राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, मुख्यमंत्री राम कथा पार्क...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर

गिरिराज सिंह का तंज: लालू यादव गेट मत खोलिएगा, कार्यकर्ता आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे

पटना। केंद्रीय मंत्री और बिहार में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरिराज सिंह ने महागठबंधन...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
गिरिराज सिंह का तंज: लालू यादव गेट मत खोलिएगा, कार्यकर्ता आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अटल और कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण, राजनाथ सिंह बोले - लखनऊ बने विश्वस्तरीय शहर

लखनऊ। रक्षामंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई और पूर्व राष्ट्रपति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
लखनऊ में अटल और कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण, राजनाथ सिंह बोले - लखनऊ बने विश्वस्तरीय शहर

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी पहुंचे । राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, मुख्यमंत्री राम कथा पार्क...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर

मेरठ में निकिता हत्याकांड: लिव इन पार्टनर अशोक धर्मा गिरफ्तार, पांच महीने बाद जहर देकर हत्या का खुलासा

मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में पांच महीने पहले महिला निकिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। निकिता...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में निकिता हत्याकांड: लिव इन पार्टनर अशोक धर्मा गिरफ्तार, पांच महीने बाद जहर देकर हत्या का खुलासा

संतकबीरनगर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद में कोचिंग सेंटर में पढने वाली छात्रा के साथ गत...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संतकबीरनगर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली