गिरिराज सिंह का तंज: लालू यादव गेट मत खोलिएगा, कार्यकर्ता आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे

On

पटना। केंद्रीय मंत्री और बिहार में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरिराज सिंह ने महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कसा है। उन्होंने राजद के एक प्रत्याशी द्वारा किए गए कुर्ताफाड़ प्रदर्शन को लेकर लालू यादव पर भी कटाक्ष किया।

राजद नेता के लालू यादव-राबड़ी देवी के आवास के बाहर हुए कुर्ताफाड़ प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सब लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दृश्य है। महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर पैसे के लेनदेन और खरीद-बिक्री के आरोप लग रहे हैं, जिससे कई उम्मीदवार फूट-फूटकर रो रहे हैं।

लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कर्पूरी ठाकुर की इमानदारी को भूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लालू जी गेट खोल देंगे, तो जो आक्रोश है, लोग उनका कुर्ता भी फाड़ देंगे। यह गांव की कहावत है 'खेत खाए गधा, मार खाए जोलहा'।

उन्होंने कहा, "लालू जी, मैं आपसे निवेदन करूंगा, गेट मत खोलिएगा, नहीं तो आपका भी कुर्ता आपकी पार्टी के कार्यकर्ता फाड़ देंगे।

उन्होंने कहा, "महागठबंधन में जो स्थिति है, वह साफ बताती है कि अब जनता सब समझ चुकी है।" अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "महागठबंधन में जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दलों के ऊपर पैसे के लेनदेन के आरोप है। राजद, वीआईपी और अन्य दलों के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ उम्मीदवार कपड़े फाड़कर रो रहे हैं। यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली स्थिति है।"

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर पैसे से टिकट बंटेगा, तो आगे लोकतंत्र का क्या हाल होगा, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को करारा जवाब दें। केवल एक विधानसभा में नहीं, बल्कि पूरे बिहार में यह संदेश दें कि लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।



 

और पढ़ें राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन: 'मोदी ट्रंप से नहीं डरते, आप गलत हैं'

लेखक के बारे में

नवीनतम

प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में एक बेकाबू कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

दीपावली के बाद आयुर्वेदिक डिटॉक्स से पाएं ताजगी और ऊर्जा

त्योहारों की रौनक और मिठाइयों की मिठास का आनंद हर किसी को लुभाता है, लेकिन इसके बाद हमारा शरीर और...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
दीपावली के बाद आयुर्वेदिक डिटॉक्स से पाएं ताजगी और ऊर्जा

मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत पांच बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जघन्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

नोएडा पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्कर, तमंचा धारक और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना फेस-वन पुलिस ने एक अभियुक्त से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्कर, तमंचा धारक और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत थाना फलावदा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में एक बेकाबू कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत पांच बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जघन्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत थाना फलावदा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ में "सच जाने बिना प्रतिक्रिया न दें" - मुस्लिम युवाओं से मोहम्मद शहाब की अपील

मेरठ। आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी घटना के प्रति लोग अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं। उस पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में "सच जाने बिना प्रतिक्रिया न दें" -  मुस्लिम युवाओं से मोहम्मद शहाब की अपील