राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन: 'मोदी ट्रंप से नहीं डरते, आप गलत हैं'

On

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के तेल व्यापार पर बड़ा बयान दिया। ट्रंप के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत सरकार पर निशाना साधा, जिसे लेकर मशहूर अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन उनके ऊपर भड़क उठीं। मेरी मिलबेन ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर सुनाया। अमेरिकी सिंह मेरी मिलबेन ने एक्स पर लिखा, 'आप गलत हैं, राहुल गांधी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। प्रधानमंत्री मोदी दूरगामी सोच को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है।

 

और पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर बढ़ाने पर दोहा में हो सकती है उच्चस्तरीय वार्ता

और पढ़ें गाजा में तनाव फिर बढ़ा: इजरायल अलर्ट पर, काट्ज़-ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी

जिस तरह राष्ट्रपति हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखेंगे, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी वही करेंगे जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा। और मैं इसकी सराहना करती हूं। राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं। वे वही करते और कहते हैं जो उनके देश के लिए सबसे अच्छा होता है।" उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे इस तरह के नेतृत्व को समझने की उम्मीद नहीं करती, न हीं आपको भारत का प्रधानमंत्री बनने के योग्य मानती हूं। बेहतर होगा कि आप अपने "मुझे भारत से नफरत है" वाले दौरे पर वापस लौट जाएं, जिसके दर्शक सिर्फ आप ही हैं। बता दें, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं।

और पढ़ें बिहार में बना तीसरा मोर्चा: AIMIM, चंद्रशेखर आज़ाद और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस' (GDA)

 

पीएम मोदी ट्रंप को निर्णय लेने और घोषणा करने की अनुमति देते हैं कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा। बार-बार की गई अनदेखी के बावजूद बधाई संदेश भेजते रहते हैं। वित्त मंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। शर्म अल-शेख में शामिल नहीं हुए। ऑपरेशन सिंदूर पर उनका विरोध नहीं करते।" अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा। वे समझते हैं कि ऐसा तुरंत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे।

 

इसे तुरंत नहीं किया जा सकता है। यह एक छोटी सी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी, और हम राष्ट्रपति पुतिन से बस यही चाहते हैं कि वे युद्ध रोकें।" उन्होंने कहा, "कुछ ही समय में, वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे और युद्ध समाप्त होने के बाद वे फिर से रूस से तेल का व्यापार करेंगे।" हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को सिरे से नकार दिया और कहा, "ऊर्जा मुद्दे पर अमेरिका की टिप्पणी के संबंध में, हमने पहले ही एक बयान जारी किया है, जिसे आप देख सकते हैं। जहां तक ​​​​टेलीफोन पर बातचीत का सवाल है, मैं कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है।" 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार और 'सुपर कॉप' के नाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने आज...
देश-प्रदेश  बिहार 
शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

पिछले धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 53...
बिज़नेस 
पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में...
लाइफस्टाइल  लेडीज स्पेशल 
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

उत्तर प्रदेश

AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों पर सेटेलाइन रिमोर्ट सेन्सिंग के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की मॉनिटरिंग की जा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प