दिल्ली में प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल: पत्नी और प्रेमी की हत्या, पति घायल

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई।

 

और पढ़ें भाकियू का नाम और पहचान का दुरुपयोग: राकेश टिकैत ने दी कड़ी कानूनी चेतावनी, ट्रेडमार्क उल्लंघन पर FIR की तैयारी

और पढ़ें दिल्ली के शास्त्री पार्क में चचेरे भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली बताया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया। जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया।

और पढ़ें फतेहपुर दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 

आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया। घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है। जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी। दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 



 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम हुआ 'छत्रपति संभाजीनगर', पुणे में ₹1.44 करोड़ की साइबर ठगी ने मचाई सनसनी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर अब “छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन” कर दिया गया...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम हुआ 'छत्रपति संभाजीनगर', पुणे में ₹1.44 करोड़ की साइबर ठगी ने मचाई सनसनी

महोबा में व्यापारिक दुश्मनी ने ली जान, दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महोबा में व्यापारिक दुश्मनी ने ली जान, दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली

गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी,दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं

गाजीपुर।  दीपावली के त्योहार से ठीक पहले, गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसालीलापुर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी,दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं

iPhone से SUV तक, स्वदेशी का सफर: दिवाली 2025 में Made in India का डंका

diwali 2025 News: एक दशक पहले भारत में स्वदेशी का मतलब सिर्फ खादी, हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक प्रोडक्ट्स तक सीमित था।...
बिज़नेस 
iPhone से SUV तक, स्वदेशी का सफर: दिवाली 2025 में Made in India का डंका

छठ पूजा के बहाने बिहारियों को साधने में जुटी भाजपा, मुंबई-ठाणे में बनाए सैकड़ों घाट

Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल दीवाली और छठ पूजा दोनों को चुनावी दृष्टि से सुनहरा अवसर माना...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
छठ पूजा के बहाने बिहारियों को साधने में जुटी भाजपा, मुंबई-ठाणे में बनाए सैकड़ों घाट

उत्तर प्रदेश

महोबा में व्यापारिक दुश्मनी ने ली जान, दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महोबा में व्यापारिक दुश्मनी ने ली जान, दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली

गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी,दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं

गाजीपुर।  दीपावली के त्योहार से ठीक पहले, गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसालीलापुर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी,दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं

देवीगंज में बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, कुछ ही घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

कौशाम्बी।  कड़ा देवीगंज बाजार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब एक ही परिवार में मां-बेटे की देवीगंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवीगंज में बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, कुछ ही घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा: नाबालिग बेटी के अपहरण और यौन शोषण के दोषियों पर कठोर कार्रवाई

sambhal News: संभल जिले की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा: नाबालिग बेटी के अपहरण और यौन शोषण के दोषियों पर कठोर कार्रवाई