मेरठ में निकिता हत्याकांड: लिव इन पार्टनर अशोक धर्मा गिरफ्तार, पांच महीने बाद जहर देकर हत्या का खुलासा



दौराला सीओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि डौरली के अशोक धर्मा और निकिता दोनों पड़ोसी थे। निकिता के परिवार में पति और तीन बच्चे थे। अशोक धर्मा के परिवार में भी पत्नी और तीन बच्चे थे। आस पड़ोस में होने के कारण दोनों में नजदीकी बढ़ी और प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों परिवार में बढ़ती नजदीकी का विरोध किया। साल-2012 में अशोक और निकिता परिवार को छोड़कर भाग गए थे। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में आकर लिव इन में रहने लगे थे। लिव इन में ही निकिता ने दो बच्चों को जन्म दिया था।
सीओ ने बताया कि चार मई-2025 को निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अशोक ने हार्ट अटैक की बात कही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रखवा दिया था। अब बिसरा रिपोर्ट आई तो उसमें मृतका की मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने आया।
मृतका की बड़ी बेटी सिमरन (पहले पति की बेटी) की तहरीर पर पुलिस ने अशोक धर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।