शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख

On

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के इंतजार में भारतीय शेयर बाजार पर पहले से ही दबाव बना हुआ है। इन दो प्रमुख कारकों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज […]

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के इंतजार में भारतीय शेयर बाजार पर पहले से ही दबाव बना हुआ है। इन दो प्रमुख कारकों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी, लेकिन बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी ग्रुप के शेयर बाजी मारते नजर आ रहे थे। अडाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 8.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 2.28 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स के शेयर 3.28 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी ये भी पढ़ें  भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,895 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,045 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 850 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 18 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा ये भी पढ़ें  पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

वैश्विक दबाव की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 4.42 अंक की मजबूती के साथ 60,511.32 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही कुछ मिनट के लिए हुई खरीदारी के सपोर्ट से इसमें तेजी आई, जिससे ये सूचकांक उछलकर 60,655.14 अंक तक पहुंच गया।

ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट: एस जयशंकर ने कहा- भारत की जन केंद्रित नीतियां उसे भरोसेमंद बनाती हैं ये भी पढ़ें  ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट: एस जयशंकर ने कहा- भारत की जन केंद्रित नीतियां उसे भरोसेमंद बनाती हैं

इसके तुरंत बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 60,374.14 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 121.42 अंक की कमजोरी के साथ 60,385.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 25.50 अंक उछलकर 17,790.10 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनटों के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछलकर 17,811.15 अंक तक गया, लेकिन उसके बाद बिकवाली के दबाव में थोड़ी ही देर में ये सूचकांक लुढ़क कर 17,730.60 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 24.70 अंक की कमजोरी के साथ 17,739.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 112.08 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,618.98 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 9.85 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,785.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,506.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 89.45 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,764.60 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय