गाजियाबाद में HRD अध्यक्ष पिंकी के विवादित बयान से सियासी और सामाजिक हलचल
गाजियाबाद। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान HRD अध्यक्ष पिंकी के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद खड़ा कर दिया है। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने जनसंख्या और धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा कर भारत पर कब्जा करना चाहते हैं और सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही।
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां