गाजियाबाद में बरसे सलमान खुर्शीद: 'जी राम जी' कहने से योजनाएं खत्म नहीं होतीं, भाजपा ने व्यवस्था का अपमान किया
गाजियाबाद। पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद आज गाजियाबाद पहुंचे। वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए और इस अवसर पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अब घर-घर और सड़क-सड़क जाना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें मजबूर किया है। चुनावी रोल में नाम कटने के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि जानबूझकर नाम कटने पर कष्ट होता है। उन्होंने SIR के लिए समय देने और त्रुटियों को सुधारने की मांग की। गोवा में रहने वाले भारतीय नेवी के पूर्व चीफ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश की सुरक्षा में अपना जीवन लगाया, उनका अस्तित्व भी खतरे में नहीं होना चाहिए।
दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज नहीं की, बल्कि उन्हें एक साल का समय दिया गया क्योंकि वे उस कैंपेन का नेतृत्व कर रहे थे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहले वर्षगांठ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस समय राम का बहिष्कार नहीं किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम से कोई अलग नहीं होगा।
सलमान खुर्शीद ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखा हमला किया और लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया।
