दिल्ली में तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू

On

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झलक पाल (25), मो. नुरुल अब्सर उर्फ अब्सर (40) और मो. अजीजुल हक उर्फ हक (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय), नई दिल्ली की मदद से इन्हें वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें दिल्ली में मामूली विवाद पर 15 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव; एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता को जहर खिलाया, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

अवैध और ओवरस्टे कर रहे विदेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश पर दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल ने विशेष टीम गठित की। इस टीम में एएसआई वेद प्रकाश, एचसी सुंदर, एचसी दीपक, कांस्टेबल फरहान, कांस्टेबल मोहित और महिला कांस्टेबल सोमता शामिल थे। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह कर रहे थे। यह पूरी कार्रवाई एसीपी विजयपाल सिंह तोमर के निर्देशन में हुई।

और पढ़ें दिल्ली में GCC समिट 2025: मुजफ्फरनगर के अमन गुप्ता ने रखा आईटी नीति सुधार का महत्वपूर्ण प्रस्ताव

दरअसल, एचसी सुंदर को गुप्त सूचना मिली थी कि आरके पुरम इलाके में कुछ बांग्लादेशी प्रवासी घूम रहे हैं। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। जब वे कोई वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, तो गहन पूछताछ में उन्होंने स्वयं को अवैध बांग्लादेशी प्रवासी माना। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी प्रवासी 2025 में वीजा पर भारत आए थे लेकिन वीजा की अवधि पूरी होने के बाद वापस नहीं लौटे। इन सभी ने स्वीकार किया कि वे पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में जाने का प्रयास कर रहे थे, मगर वीजा न मिलने पर दक्षिण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहना शुरू कर दिया।

गिरफ्तारी के दिन वे काम की तलाश में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। संपर्क साधकर उनके परिवारजनों से बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट की कॉपियां प्राप्त कीं। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और एफआरआरओ की मदद से इन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने बताया कि यह सफलता उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। अवैध प्रवासियों और विदेशी नागरिकों के ओवरस्टे पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

उत्तर प्रदेश