दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 8 चोरी की गाड़ियां बरामद

On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहदरा से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की 8 गाड़ियां बरामद की गईं।

 

और पढ़ें मिशन शक्ति 5.0: गाजियाबाद में 7वीं की छात्रा बनी एक दिन की एसडीएम, फरियादियों की सुनी फरियाद

और पढ़ें बरेली हिंसा: तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बयान- पीछे ISI और कट्टरपंथी ताकतों का हाथ, 7 पुश्तें याद रखेंगी सजा

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार (29) और सुरेश (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में मोटर वाहन चोरी रोकने के लिए गठित शाहदरा जिले की विशेष टीम ने कृष्णा नगर थाने के अंतर्गत कांति नगर रेड लाइट पर छापा मारा। ऑपरेशन के दौरान एक ट्रक को रोका गया और जांच करने पर उसमें से दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की प्रतीत हुईं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सुरेश से पूछताछ शुरू कर दी। सुरेश ने एक गोदाम के बारे में जानकारी दी, जहां और भी चोरी की गाड़ियां रखी थीं।

और पढ़ें अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस, जारी रहेंगे जीएसटी सुधार: मोदी

 

इस जानकारी के आधार पर टीम तुरंत ए-13, हर्ष देव पार्क, बुद्ध विहार, दिल्ली स्थित उस जगह पर पहुंची, जहां मालिक रवि कुमार मौजूद था। गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस को एक चोरी की मोटरसाइकिल, छह बदले हुए इंजन और इंजन/चेसिस नंबर बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ग्राइंडर मिला। इसके बाद पुलिस ने हर्ष देव पार्क, बुद्ध विहार, दिल्ली स्थित दूसरे गोदाम पर भी छापा मारा, जहां से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रवि कुमार ने बताया कि वह स्क्रैप का बिजनेस करता है और बुद्ध विहार फेज-3 में उसके दो गोदाम हैं। रवि ने बताया कि उसने अपने ट्रक ड्राइवर सुरेश को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास एमसीडी पार्किंग से तीन दोपहिया वाहन ट्रक में लाने के लिए कहा था। रवि ने दावा किया कि उसने तीन वाहन एक व्यक्ति सुमित से कुल 10,000 रुपए में खरीदे थे।

 

उसने यह भी कबूल किया कि वह आमतौर पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बोली लगाकर दोपहिया वाहन खरीदता है। उन्हें खोलकर उनके पार्ट्स बेच देता है। इसके अलावा उसने यह भी कबूल किया कि वह कभी-कभी चोरी की गाड़ियां खरीदता था, उन्हें तोड़ता था और उनके पार्ट्स बेच देता था। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यू अशोक नगर, बुराड़ी, केशवपुरम, सीमापुरी, जीटीबी एन्क्लेव, आनंद विहार, कालकाजी और मधु विहार पुलिस स्टेशनों में दर्ज आठ मामले सुलझा लिए गए हैं। 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

गुरुग्राम- पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर झूठे...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने डार्क रूम वाले कैफे पर मारा छापा: कम उम्र के छात्र-छात्राओं के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, मालिक फरार

   मुजफ्फरनगर।   थाना नई मंडी क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक स्थित बेसमेंट में बनाए गए डार्क रूम वाले कैफे पर पुलिस   हालांकि,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने डार्क रूम वाले कैफे पर मारा छापा: कम उम्र के छात्र-छात्राओं के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, मालिक फरार

उत्तर प्रदेश

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल