अभाविप दिल्ली प्रदेश चुनाव -अभिषेक टंडन फिर से बने प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष अत्री चुने गए प्रदेश मंत्री
नई दिल्ली,| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। इस संगठनात्मक चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी ने डॉ. अभिषेक टंडन के अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तथा हर्ष अत्री के प्रदेश मंत्री के रूप में […]
नई दिल्ली,| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। इस संगठनात्मक चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी ने डॉ. अभिषेक टंडन के अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तथा हर्ष अत्री के प्रदेश मंत्री के रूप में निर्वाचन की घोषणा की।
अभाविप दिल्ली के पुननिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन मूलत: दिल्ली के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
वे 2004 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह 2015-18 तक अभाविप दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे।
वहीं अभाविप दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री हर्ष? अत्री मूलत: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। अत्री, 2015 से अभाविप के कार्यकर्त्ता हैं।
वे अभाविप में जिला सह-संयोजक, कालका जी विभाग सह-संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में एम ए के छात्र हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां