दिल्ली जल बोर्ड व्हाट्सएप ठगी का पर्दाफाश, साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा ,दो आरोपी गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक फर्जी व्हाट्सएप संदेश के जरिए 2 लाख रुपए की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली के पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन पुलिस ने पश्चिम बंगाल से निवास कुमार मंडल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी 'बाबा किस्मतवाले' नाम का टेलीग्राम चैनल चला रहा था और पूरे भारत में साइबर अपराधियों को नागरिकों का डेटा उपलब्ध करा रहा था।

 

और पढ़ें नोएडा से तीन नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक – पुलिस ने शुरू की तलाश

और पढ़ें नोएडा में नकली बिसलेरी पानी बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

यह गिरोह पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में धोखाधड़ी कर रहा था और नागरिकों के व्यक्तिगत एवं बैंकिंग डाटा की चोरी कर उसे बेच रहा था। मुख्य आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के नारायणपुर निवासी निवास कुमार मंडल के रूप में हुई है। इसने बीटेक की पढ़ाई की थी। साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक फर्जी व्हाट्सएप संदेश के जरिए 2 लाख रुपए ठग लिए गए। धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों ने एक एपीके फाइल भेजी, जिसके जरिए पीड़ित की बैंकिंग जानकारी चुराई गई और बाद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ड्राइवट्रैक प्लस कार्ड के माध्यम से 2 लाख रुपए की राशि निकाली गई।

और पढ़ें दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या का खुलासा: लिव-इन पार्टनर ने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

 

पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तकनीकी विश्लेषण से यह पाया कि साइबर अपराधी झारखंड के जामताड़ा से हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर रहे थे। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापे मारे और मुख्य आरोपी निवास कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 मोबाइल, 47,800 रुपए कैश, एटीएम कार्ड, मैकबुक और आईपैड सहित कई चीजें बरामद की गईं। इस गिरोह में एक और शख्स शामिल था, जो पीड़ितों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी वाले ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए कहता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हुए है। सभी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में पता किया जा रहा है कि इन लोगों ने किस-किस से कितने की धोखाधड़ी की है। 


 

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

TVS iQube 2.2 kWh vs Bajaj Chetak 3001 – कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए परफेक्ट चॉइस? जानिए पूरी तुलना

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है और यही वजह है कि अब लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की...
ऑटोमोबाइल 
TVS iQube 2.2 kWh vs  Bajaj Chetak 3001 – कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए परफेक्ट चॉइस? जानिए पूरी तुलना

रिलायंस एडीए ग्रुप पर फंड डायवर्जन का आरोप, कोबरापोस्ट के दावे से हड़कंप, कंपनी बोली- ये साजिश है शेयर गिराने की

Reliance anil ambani news: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप पर बड़ा वित्तीय घोटाला करने का आरोप लगा...
बिज़नेस 
रिलायंस एडीए ग्रुप पर फंड डायवर्जन का आरोप, कोबरापोस्ट के दावे से हड़कंप, कंपनी बोली- ये साजिश है शेयर गिराने की

प्रियंका गांधी का महिला मंत्र: बिहार की सियासत में ‘शक्ति वोट’ से सत्ता की कुंजी पाने की जंग

Bihar News: महिला मतदाता इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीति का केंद्र बिंदु बन चुके हैं। महागठबंधन को...
देश-प्रदेश  बिहार 
प्रियंका गांधी का महिला मंत्र: बिहार की सियासत में ‘शक्ति वोट’ से सत्ता की कुंजी पाने की जंग

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

ऋषिकेश में तनु रावत के वीडियो पर मचा बवाल: धर्मस्थल में डांस को लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का विरोध

Uttarakhand News: ऋषिकेश स्थित श्री जयराम आश्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत के कथित अर्धनग्न डांस वीडियो ने बड़ी...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
ऋषिकेश में तनु रावत के वीडियो पर मचा बवाल: धर्मस्थल में डांस को लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का विरोध

उत्तर प्रदेश

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर की एंटीरोमियों टीम ने पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में किसान मजदूर संगठन ने ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य और अन्य समस्याओं का समाधान माँगा

सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर उनका...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसान मजदूर संगठन ने ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य और अन्य समस्याओं का समाधान माँगा