मेरठ में 25 हजार का ईनामी सेना का भगोड़ा गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा
मेरठ। थाना सदर बाजार एवं एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 02 घटनाओं का अनावरण करते हुए 25 हजार का ईनामी शातिर सेना का भगोड़ा गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5,74,100 रुपये, लाखों के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है।
11 अक्टूबर को तारापुर एन्क्लेव मेरठ कैन्ट व दिनांक 15 जुलाई 2025 को विक्रम बत्रा एन्कलेव से अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से सोना, डायमण्ड, कैश व अन्य दस्तावेजों को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर वादी मेजर निशिथ पालीवाल पुत्र ब्रिजेश कुमार निवासी जालौन उप्र की तहरीर के आधार पर दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को मु0अ0सं0 266/2025 धारा 305ए/331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 बनाम अज्ञात व वादी लेफ्टीनेन्ट कर्नल रणदीप की तहरीर के आधार पर और दिनांक 16 जुलाई 2025 को मु0अ0सं0 189/2025 धारा 305ए/331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता से लेते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की धनराशित सहित आभूषण व सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राजेश वर्ष 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। जिसके द्वारा वर्ष 2013 से वर्ष 2023 तक सेना में नौकरी की है। सेना से अभियुक्त राजेश भगोडा है। वर्तमान में अभियुक्त पर उपरोक्त पर 25000 (पच्चीस हजार) का इनाम अम्बाला (हरियाणा) पुलिस द्वारा घोषित किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम धांका तहसील व थाना नोसेरा जिला- राजौरी, जम्मू कश्मीर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम राजेश कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम धांका तहसील व थाना नोसेरा जिला राजौरी जम्मू कश्मीर उम्र करीब 30 वर्ष है।
