रियो डी जेनेरियो में ड्रग कार्टेल के खिलाफ बड़ा अभियान, 64 की मौत, 81 अपराधी गिरफ्तार

On

रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) । ब्राजील के प्रमुख शहर रियो डी जेनेरियो में मंगलवार को आपराधिक समूह कमांडो वर्मेलो ड्रग कार्टेल के खिलाफ शुरू किए गए अब तक के सबसे बड़े सैन्य और पुलिस अभियान में कम से कम 64 लोग मारे गए। इनमें से 60 अपराधी और चार पुलिस अधिकारी बताए गए हैं। भीषण संघर्ष के बाद गिरोह के 81 खूंखार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

ब्राजील से छपने वाले फोल्हा डी एस.पाउलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सेना और पुलिस 69 गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए मंगलवार को रियो डी जेनेरियो के उत्तरी क्षेत्र के अलेमाओ और पेन्हा में घुसी। यहां कमांडो वर्मेलो कार्टेल का आधिपत्य है। अभियान के दौरान संघर्ष की आशंका के मद्देनजर सेना और पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया। यह अभियान लगभग 2500 पुलिस और सैन्य अधिकारियों के निगरानी में शुरू किया गया। सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। अपराधियों के गोलीबारी शुरू करने पर ड्रोन से बम गिराए गए।

गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो के अनुसार, इस अभियान में कम से कम 60 संदिग्ध और चार पुलिस अधिकारी मारे गए। इस दौरान 31 राइफलें भी ज़ब्त की गई। गिरफ्तार लोगों में आपराधिक समूह का एक सरगना भी है।

कास्त्रो ने कहा कि अपराधियों ने अधिकारियों और नागरिकों पर विस्फोटक गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। राज्य संघीय सरकार के समर्थन के बिना अकेले इन अपराधियों का सामना कर रहा है। गवर्नर ने उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की आलोचना भी की, जो इस इलाके में पुलिस कार्रवाई को प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा दिया है।

रियो डी जेनेरियो के लोक अभियोजक कार्यालय के अनुसार, इस इलाके में आपराधिक समूह की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। कमांडो वर्मेलो पर डोका के नाम से जाने जाने वाले नेता एडगर अल्वेस डी एंड्रेड और पेड्रो बाला के नाम से जाने जाने वाले पेड्रो पाउलो गुएडेस का नियंत्रण। इसके 67 सदस्य सर्वाधिक खूंखार हैं। इस अभियान के समय सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर दिया गया।

द रियो टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कमांडो वर्मेलो ड्रग कार्टेल के खिलाफ शुरू किए गए इस अभियान के दौरान रियो डी जेनेरियो के उत्तर दिशा की पहाड़ियों की गुफाओं में छुपे अपराधियों को भी पकड़ा गया है। इस अभियान को 'ओपेराकाओ कॉन्टेनकाओ' नाम दिया गया। अलेमाओ और पेन्हा में 1,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां की दरिद्र बस्तियों में अपराधियों का राज चलता है। इस अभियान की अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से निगरानी की। इलाके को घेरने बख्तरबंद गाड़ियों का प्रयोग किया गया।

गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा है कि अपराधियों के प्रतिशोध लेने की आशंका के मद्देनजर सेना की कई बटालियनों को तैनात किया गया है। ब्राजील में कमांडो वर्मेलो ने अपनी जड़ें तानाशाही शासन के तहत 1970 के दशक में मजबूत की।





और पढ़ें बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला, कई जवान मारे गए, तुर्बत में केच डीसी के काफिले पर विस्फोट

लेखक के बारे में

नवीनतम

समीर वानखेड़े की याचिका को रेड चिलीज ने बताया निराधार, कहा- सीरीज में न नाम, न चेहरा, सिर्फ व्यंग्य और कल्पना

Red Chillies Response: शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने समीर वानखेड़े की...
मनोरंजन 
समीर वानखेड़े की याचिका को रेड चिलीज ने बताया निराधार, कहा- सीरीज में न नाम, न चेहरा, सिर्फ व्यंग्य और कल्पना

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

फूलगोभी की खेती से करें लाखों की कमाई, जानें पूसा शुभ्रा से लेकर स्नोबॉल तक की उन्नत वैरायटी जो देती है तगड़ा उत्पादन और मुनाफा

ठंड का मौसम आ चुका है और अब समय है उस फसल को लगाने का जो कम मेहनत में ज्यादा...
कृषि 
फूलगोभी की खेती से करें लाखों की कमाई, जानें पूसा शुभ्रा से लेकर स्नोबॉल तक की उन्नत वैरायटी जो देती है तगड़ा उत्पादन और मुनाफा

पत्नी से अलग होने के बाद अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के प्यार में डूबे जस्टिन ट्रूडो, रिश्ता बना नई शुरुआत की वजह!

Justin Trudeau Love Life: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में...
मनोरंजन 
पत्नी से अलग होने के बाद अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के प्यार में डूबे जस्टिन ट्रूडो, रिश्ता बना नई शुरुआत की वजह!

TVS iQube 2.2 kWh vs Bajaj Chetak 3001 – कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए परफेक्ट चॉइस? जानिए पूरी तुलना

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है और यही वजह है कि अब लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की...
ऑटोमोबाइल 
TVS iQube 2.2 kWh vs  Bajaj Chetak 3001 – कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए परफेक्ट चॉइस? जानिए पूरी तुलना

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर की एंटीरोमियों टीम ने पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय