पत्नी से अलग होने के बाद अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के प्यार में डूबे जस्टिन ट्रूडो, रिश्ता बना नई शुरुआत की वजह!

On

Justin Trudeau Love Life: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में हैं। साल 2023 में पत्नी सोफी ग्रेगोइरे से अलग होने के बाद अब ट्रूडो का नाम अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रूडो और कैटी पेरी के बीच गहरी नजदीकियां बढ़ रही हैं और दोनों एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

नए रिश्ते में दिखे बेहद खुश और तनावमुक्त ट्रूडो

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो कैटी पेरी के साथ अपने जीवन के नए अध्याय का भरपूर आनंद ले रहे हैं। ट्रूडो के करीबी सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वे व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर कठिन दौर से गुजरे थे। पत्नी से अलगाव और प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद ट्रूडो के जीवन में बड़ा बदलाव आया। अब कैटी के साथ उनके जीवन में एक नई ऊर्जा और खुशी आई है। सूत्र के अनुसार, “जस्टिन अब पहले से कहीं ज्यादा मुस्कुराते हैं, तनावमुक्त हैं और बेहद पॉजिटिव हो गए हैं।”

और पढ़ें दीपशिखा भगनानी के जन्मदिन पर उमड़ा भाई जैकी और रकुल प्रीत का स्नेह

कैटी पेरी बनीं ट्रूडो की जिंदगी में नई रोशनी

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जस्टिन और कैटी का रिश्ता न सिर्फ रोमांटिक है बल्कि एक गहरे भावनात्मक जुड़ाव पर भी आधारित है। दोनों हर विषय पर खुलकर बातें करते हैं और एक-दूसरे के जीवन अनुभवों से सीखते हैं। ट्रूडो के करीबी दोस्तों के मुताबिक, कैटी ने उनके जीवन में स्थिरता और खुशी दोनों वापस लाई हैं। अब वे साथ में समय बिताना, ट्रैवल करना और नई यादें बनाना पसंद करते हैं।

और पढ़ें खालिस्तानी धमकियों के बीच बोले दिलजीत दोसांझ – “धरती एक है, मैं हमेशा प्यार ही फैलाऊंगा”

23 साल की शादी के बाद अलग हुए थे ट्रूडो, पेरी ने भी तोड़ी सगाई

जस्टिन ट्रूडो ने साल 2005 में सोफी ग्रेगोइरे से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं — बेटा जेवियर, बेटी एला-ग्रेस, और सबसे छोटा बेटा हैड्रियन। अगस्त 2023 में दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव की घोषणा की थी। दूसरी ओर, कैटी पेरी ने भी हाल ही में अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से अपनी सगाई तोड़ दी थी। दोनों की एक बेटी डेजी है, जो इस समय पांच साल की है।

और पढ़ें समीर वानखेड़े की याचिका को रेड चिलीज ने बताया निराधार, कहा- सीरीज में न नाम, न चेहरा, सिर्फ व्यंग्य और कल्पना

नए रिश्ते को लेकर पॉजिटिव हैं दोनों सितारे

सूत्रों का कहना है कि जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी दोनों ही अब अपने अतीत से आगे बढ़कर जिंदगी के नए दौर को सकारात्मक रूप से अपना रहे हैं। उनके रिश्ते ने दोनों को मानसिक और भावनात्मक स्थिरता दी है। कैटी पेरी के साथ ट्रूडो का रिश्ता सिर्फ सुर्खियां ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी में “खुशियों की वापसी” भी लेकर आया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

ब्रह्मा आरती से होगा पुष्कर मेले 2025 का शुभारंभ डिप्टी सीएम दिया कुमारी करेंगी ध्वजारोहण

Rajasthan News: राजस्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक धरती पुष्कर में आज से श्री पुष्कर मेला 2025 का भव्य आगाज होने...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
ब्रह्मा आरती से होगा पुष्कर मेले 2025 का शुभारंभ डिप्टी सीएम दिया कुमारी करेंगी ध्वजारोहण

राजस्थान में ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ सख्ती से लागू: लव जिहाद पर 20 साल की सजा, नहीं मिलेगी जमानत

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने गुरुवार को ‘राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट, 2025’ की अधिसूचना जारी कर...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान में ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ सख्ती से लागू: लव जिहाद पर 20 साल की सजा, नहीं मिलेगी जमानत

मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

मुजफ्फरनगर। जिले के व्यावसायिक जगत में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की दिल्ली और लखनऊ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एनसीपी (एसपी) से विधायक रोहित पवार के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में पनपा एक क्षणिक विवाद किस हद तक जानलेवा हो सकता है, इसकी खूनी मिसाल मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया